आपणी लाडो कार्यक्रम में बालिका को स्कूल जाने के किया जागरूक

अजमेर। जयपुर रोड स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय कांकरदा भूणाबाय में आज राज्य सरकार द्वारा चलाये जा रहे आपणी लाडो कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें बालिकाओ को अभिभावक स्कूल क्यू नही भेजते, इसके तहत मौजूद बालिकाओ व ग्रामीणो को बालिकाओ को स्कूल भेजने के लिये जागरूक रैली का भी आयोजन किया।
राजकीय प्राथमिक विद्यालय कांकरदा भूणाबाय की प्राचार्यराजेशवरी व मिशन किरण की संचालक किरण रावत ने बताया कि आज भूणाबाय स्थित राजकीय विद्यालय में आपणी लाडो कार्यक्रम का आयोजन किया, जिसके तहत आज बालिकाओ को सैनेट्री नेपकीन पेड वितरण किये गये और बाद में उन्हे कैसे नष्ट किया जाये उसके बारे में भी जानकारी दी गई।
रावत ने बताया कि अभी भी गांवो में अभिभावक अपनी बच्चियो को स्कूल नही भेजते, जिसके बारे में उन्हे समझाया गया और जन षिक्षण संस्थान की ओर से नुक्कड नाटक के माध्यम से भी स्कूल में मौजूद ग्रामीण महिलाओ व पुरूषो को बालिकाओ को स्कूल भेजने के लिये जागरूक किया गया।

error: Content is protected !!