बच्चों की निबन्ध प्रतियोगिता का आयोजन

उत्तर पश्चिम रेलवे महिला कल्याण संगठन, अजमेर के तत्वाधान में आज दिनांक 16-09-18 (रविवार) को निबन्ध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें रेल कर्मचारियों के 7 से 13 वर्ष तक के कुल 50 बच्चों ने भाग लिया । बच्चों की इस प्रतियोगिता में आयु के आधार पर तीन ग्रुप बनाये गये । प्रथम ग्रुप में 7 से 9 वर्ष , द्वितीय ग्रुप में 9 से 11 वर्ष व तृतीय ग्रुप में 11 से 13 वर्ष तक के बच्चे भाग लिया। अलग- अलग ग्रुप के बच्चों को अलग-अलग विषयों पर निबंध लिखने के लिए दिया गया ।
उत्तर पश्चिम रेलवे महिला कल्याण संगठन अजमेर मंडल की अध्यक्षा श्रीमति प्रतिभा कश्यप के अनुसार निबन्ध प्रतियोगिता आज प्रातः 10.30 बजे से 12.30 बजे तक कचहरी रोड महाराष्ट्र मंडल के सामने स्थित अधिकारी क्लबअजमेर तथा रेलवे सैकण्डरी स्कूल आबूरोड में आयोजित की गई । इस अवसर पर उत्तर पश्चिम रेलवे महिला कल्याण संगठन अजमेर मंडल की अध्यक्षा श्रीमति प्रतिभा कश्यप के अतिरिक्त उपाध्यक्षा श्रीमति मनीषा गुप्ता व संगठन की अन्य सदस्य उपस्थित थीं |

बच्चों को निबन्ध हेतु दिये गये विषय इस प्रकार थेः—
प्रथम ग्रुप में 7 से 9 वर्ष
मेरा प्रिय दिन रविवार अथवा मेरा प्रिय मित्र/सहेली
द्वितीय ग्रुप में 9 से 11 वर्ष
मेरा प्रिय खेल अथवा मैं बड़ा/बड़ी होकर क्या बनना चाहता/चाहती हूँ
तृतीय ग्रुप में 11 से 13 वर्ष
स्वच्छ भारत, हरित भारत अथवा विद्यार्थी जीवन में अनुशासन का महत्व

वरिष्ठ जनसंपर्क निरीक्षक अजमेर

error: Content is protected !!