फिरोज़ खान
बारां 4 मार्च । किशनगंज ब्लॉक की ग्राम पंचायत खण्डेला के भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केंद्र पर उपखण्ड अधिकारी चंदन दुबे के निर्देशन में वन भूमि अधिकार अधिनियम 2006 के तहत आवासीय पट्टों का वितरण किया गया । जिसमें ग्राम खेड़ला के 44 व्यक्तियों को वनाधिकार पत्र वितरित किये गए । वनाधिकार पत्र देते समय सरपंच महेंद्र कुमार बंसल, उपसरपंच प्रदीप सिंह ,पंचायत प्रसार अधिकारी गजनलाल वर्मा, ग्राम विकास अधिकारी जगदीश चंद सहरिया उपस्थित रहे । ग्राम पंचायत रामपुर टोंडिया में 17 वनाधिकार पत्र रामजीलाल बैरबा पंचायत समिति सदस्य द्वारा वितरित किये गए ।