सागर शर्मा को अजमेर से कांग्रेस का टिकट देने की मांग

यूथ कांग्रेस व एन.एस.यू.आई ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए सागर शर्मा को प्रत्याक्षी के रूप में अजमेर से टिकिट की कि मांग
आज दिनांक 04.03.2019 – भारतीय युवक कंाग्रेस के दक्षिण विधानसभा अध्यक्ष लोकेष शर्मा के नेतृत्व में राजकीय महाविद्यालय के पास मेट्रो होटल पर युवक कांग्रेस व एन.एस.यू.आई पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की बैठक का आयोजन किया गया जिसमें आने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर व चुनाव में प्रत्याक्षी को लेकर चर्चा कि गई। जिसमें सर्वसम्मति से अजमेर लोकसभा के लिए केकड़ी निवासी सागर शर्मा का नाम प्रस्ताव के रूप में रखा गया। सागर शर्मा माननीय चिकित्सा मंत्री रघु शर्मा के पुत्र है व युवक कांग्रेस में व लोकसभा क्षेत्र में भी काफी समय से सक्रिय है। जो सभी वर्गो के हितो को लेकर संघर्षरत है तथा सागर शर्मा को लोकसभा में कांग्रेस का प्रत्याक्षी घोषित किया जाता है जिस तरह से रघु शर्मा जी ने सांसद के चुनाव में समस्त वर्ग व सभी समाज को साथ लेकर चुनाव लड़ा था व विजयी हासिल की थी उसी प्रकार से युवक कांग्रेस व एन.एस.यू.आई की मांग है कि सागर शर्मा एकमात्र ऐसे प्रत्याक्षी है जो सभी वर्गो व समाज को साथ लेकर आगमी चुनाव में कांग्रेस को विजयी प्राप्त करा सकते है। साथ ही युवक कांग्रेस ने साथ ही आने वाले समय में सागर शर्मा के नाम को लेकर युवक कांग्रेस प्रत्येक विधानसभा में एक टीम गठित करेगी जिसमें युवक कांग्रेस व एन.एस.यू.आई. के कार्यकर्ता युवक कांग्रेस की तरफ से बनाये जायेग। हमेषा से ही अजमेर जिले को लेकर के युवक कांग्रेस की मांग रही है कि प्रत्याक्षी के रूप में जिले के ही स्थानीय युवा को प्रत्याक्षी बनाया जाये जिसका युवाओं से सीधा जुड़ाव हो। जो कि युवाओं के हित की व रोजगार व षिक्षा की बातदेष की सर्वोच्च महापंचायत संसद में रख सके और अजमेर के हित की बात कर सके।
अध्यक्ष लोकेष शर्मा ने बताया कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय राहुल गांधी जी भी युवाओं को राजनीति में आगे लाने के लिए प्रोत्साहित करते आये है इसी को लेकर युवक कांग्रेस व एन.एस.यू.आई संगठन आला कमान से यह आग्रह करते है आगामी लोकसभा चुनाव में जिले में सागर शर्मा को प्रत्याक्षी बनाया जाये। माननीय चिकित्सा मंत्री राजस्थान सरकार रघु शर्मा जी के नेतृत्व में अजमेर जिले के समस्त कांग्रेसजन एक जुट होकर के सागर शर्मा को प्रत्याक्षी बनाकर जीत दर्ज करायेगे ताकि कांग्रेस को ओर अधिक मजबूती प्रदान होगी।
बैठक में अध्यक्ष लोकेष शर्मा, चन्द्रकान्त पालीवाल, ईष्वर राजोरिया, सागर मीणा, पवन ओड़, अब्दुल फरहान खान, रियाज खान, युथ कांग्रेस कार्यवाहक अध्यक्ष कुतुब चिष्ती, नसीराबाद से युवक कांग्रेस अध्यक्ष गुल मोहम्मद, नवीन कच्छावा, प्रदेष महासचिव सुनील लारा, जिलाध्यक्ष नवीन सोनी, यासिर चिष्ती, मनीष सैन, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष मोहित मल्हौत्रा, हनीष मारोठिया, पायल जैन, अभिषेक सैमसन, यष, इल्यास खान, अनिल गोयर, संजय मीणा, जसप्रीत छाबड़ा, शब्बीर सहित अनेक युवक कांग्रेस व एन.एस.यू.आई के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

(लोकेष शर्मा)
अध्यक्ष

error: Content is protected !!