जल का महत्व राज्य स्तरीय प्रतियोगित में केकड़ी का युगल प्रथम

केकडी 15 जून,(पवन राठी) / राजस्थान जैन ऑर्गेनाइजेशन ग्रुप द्वारा जल का महत्व् विषय पर आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में केकडी के प्रतियोगियों ने प्रथम स्थान प्राप्त कर केकडी सहित अजमेर जिले का नाम रोशन किया है।
पार्षद प्रीति जेन ने बताया कि इस प्रतियोगिता में अजमेर ,अलवर ,बासवाडा, भीलवाडा 1, भीलवाडा2,चितोडगढ1, चितोडगढ2 ,चुरु ,दोसा, जयपुर 1 ,जयपुर2 ,कोटा ,सीकर, टोंक, उदयपुर. इन सभी जिलो मे, विश्व पर्यावरण दिवस पर जल का महत्व प्रतियोगिता हुई। इन 15 जिलो मे से अजमेर जिले के केकड़ी शहर से, भाजपा शहर मंडल मंत्री प्रितम जैन, पार्षद प्रिती ( सुमन ) जैन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इससे पूर्व भी 15 जिलो मे परिंडा लगाओ प्रतियोगिता मे भी अजमेर जिले मे यह युगल प्रथम आये, व अब पूरे राजस्थान मे जल का महत्व प्रतियोगिता मे भी प्रथम आये है

error: Content is protected !!