अजमेर, 75 वे स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर डिफेंडर्स ऑफ़ फेथ संस्था द्वारा परबतपुरा अजमेर स्थित ढोल व बंजारा बस्ती में ध्वजारोहण किया गया। ध्वजारोहण के बाद बस्ती के लोगों ने भारत माता की जय के जयघोष लगाए जिसके बाद सभी को मिठाई और फल बांटें गए। इसके अलावा बस्ती के बच्चों के लिए संस्था द्वारा कपड़ों की भी व्यवस्था की गई थी वो भी उनको दिए गए। स्वतन्त्रता दिवस के अवसर पर संस्था द्वारा अजमेर व किशनगढ़ में विभिन्न स्थानों पर पौधरोपण भी किया गया। संस्था के अजमेर शहर प्रभारी अनुपम मिश्रा ने बताया की संस्था विगत 6 वर्षों से इसी भांति संस्था द्वारा चलाई जा रही सभी बस्तियों में जहाँ संस्था द्वारा बच्चों के लिए निःशुल्क कक्षाएं चल रही है वहां धवजरोहण करती आ रही है। इस वर्ष धवजरोहण के साथ पौधरोपण का कार्यक्रम भी आयोजित किया गया और इस अवसर पर 100 पौधे लगाए गए। संस्था की सचिव सौम्य ने बताया की संस्था द्वारा अजमेर के आलावा जयपुर में भी ध्वजारोहण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के बाद सभी को मिठाई बांटी गयी। सौम्य ने बताया की इस तरह बस्तियों में ध्वजारोहण का कार्यक्रम करवाने का उद्देश्य वहां रह रहे परिवारों में भी देशभक्ति और देशप्रेम की भावना बनाये रखना है जिससे कभी भी आर्थिक तंगी के कारण देश के अहित का भी ख्याल उनके मन में ना आने पाए। अजमेर में इस अवसर पर सौरभ शर्मा, विकास ऊबना, ज्योति, शुभम, ललित, सुरभि, ममता और बस्तियों के परिवार मौजूद रहे।