बेटियों के सपने को साकार करने हेतु 11 बेटियों का आनन्दमय विवाह महोत्सव

13 एवं 14 फरवरी को अजमेर में
अजमेर। 12 फरवरी, 2023 रविवार। बेटियां पंछी एक डाल की ….. समाज सेवी संस्था द्वारा 11 बेटियों का आनन्दमय विवाह महोत्सव 13 एवं 14 फरवरी को नन्दनी पैलेस, पुष्कर रोड, अजमेर पर होने जा रहा है। संस्था अध्यक्ष रानू माहेश्वरी ने बताया कि इस अनूपम विवाह महोत्सव में कन्यादान स्वरूप प्रत्येक नवदम्पत्ति जोडे को लगभग 1 लाख रूपये के उपहार संस्था द्वारा प्रदान किये जा रहे है।
संस्था की मुख्य संरक्षक मंजू नवाल ने बताया कि 13 फरवरी को प्रात: 9.15 बजे विनायक पूजन, प्रात: 11.15 बजे कलश पूजन, मध्याहृन 1.00 बजे वर-वधु का स्वागत एवं अपराहृन 4.00 बजे 11 दूल्हों की निकासी निकाली जायेगी। निकासी महावीर कॉलोनी से प्रारंभ होकर रामनगर, पंचौली चौराहा, लक्ष्मी पैलेस होते हुए नंदनी पैलेस पहुंचेगी। सगाई एवं वरमाला सायं 7.00 बजे, संगीत संध्या रात्रि 8.00 बजे।
दिनांक 14 फरवरी को प्रात: 10.00 बजे पाणिग्रहण संस्कार, विदाई मध्याहृन 2.00 बजे होगा।
आयोजन को सफल बनाने हेतु मंजू नवाल, मधु सैनी, मधु फतेहपुरिया, नीता मोटवानी, आजाद माहेश्वरी, गायत्री राठी, उमा कांकाणी, मंजू छापरवाल, संगीता मित्तल, सीमा सेठी, संध्या काबरा, मंजू छापरवाल, स्नेहलता काबरा, इन्दू झंवर, ममता राठी, शांति सोनी, सांवरलाल गुर्जर सहित अन्य महिलाओं की कमेटीयां बनाकर जोर-शोर से आयोजन की तैयारियों में जुटे हुए है।
रानू माहेश्वरी
अध्यक्ष
मो. 9829570471

error: Content is protected !!