अजमेर का विकास मेरी सर्वोच्च प्राथमिकता- देवनानी

विधानसभा अध्यक्ष ने की शहर में विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत

अजमेर,10 जनवरी। विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने कहा कि अजमेर का विकास मेरी सर्वोच्च प्राथमिकता हैै। अजमेर के विकास के लिए जो भी सम्भव होगा किया जाएगा। इसके लिए सभी विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर काम किया जाएगा।

विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने बुधवार को शहर में कई कार्यक्रमों में शिरकत की। उन्होंने अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत हाथीखेड़ा में 50 लाख की लागत से बनने वाली सड़क के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आने वाले पांच सालों में शहर में बिजली पानी और सड़क जैसी मूलभूत समस्याओं का निराकरण मेरी प्राथमिकता है। मूलभूत जरूरतों के क्षेत्र में शहर को पूरी तरह आत्मनिर्भर और विकसित किया जाएगा। शहर में 48 घंटे में पूरे प्रेशर के साथ जलापूर्ति, प्रत्यक क्षेत्र तक पाइप लाइन और तय समय पर आपूर्ति होगी। इसी तरह सड़कों को उच्च स्तरीय मानकों के अनुरूप बनाया जाएगा। इसी तरह बिजली में निर्बाध आपूर्ति हमारी प्राथमिकता है।

इस अवसर पर स्थानीय सरपंच श्री लाल सिंह जी रावत, पंचायत समिति सदस्य श्री गुलाब सिंह सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारीगण और ग्रामवासी उपस्थित रहे।

इसी तरह श्री देवनानी ने अजमेर नारेली स्थित मैत्री हथकरघा एवं हस्तशिल्प प्रशिक्षण केंद्र में सकल जैन समाज द्वारा दिए गए आत्मीय स्नेह और सम्मान के लिए हार्दिक आभार जताया। उन्होंने कहा कि सामाजिक सरोकार सहित सभी क्षेत्रों में जैन समाज का योगदान अद्वितीय है। कार्यक्रम में समाजसेवी और आर. के. मार्बल समूह के श्री अशोक जी पाटनी की उपस्थिति रही। इस अवसर पर बड़ी संख्या में जैन समाज के लोग उपस्थित रहे। देवनानी ने इस अवसर पर हथकरघा कारीगरों और बुनकरों से भी संवाद किया।

देवनानी ने अजमेर बालकेश्वर महादेव मंदिर अंबे विहार में चल रही श्रीमद् भागवत कथा में भी भाग लिया। यहां राधा रानी मंडल द्वारा स्वागत किया गया।

श्री देवनानी ने भगवान परशु राम सर्किल पर 151 तुलसी पौधों का वितरण किया। यहां दीपक से श्री राम नाम की आकृति बनाई गई।

सादगी, सेवा और समर्पण भाव से विधानसभा अध्यक्ष मनाएंगे अपना जन्मदिन

अजमेर 10 जनवरी। विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी का जन्मदिन गुरुवार को सादगी, सेवा और समर्पण के साथ मनाया जायेगा। शहर में विभिन्न स्थानों पर विधानसभा अध्यक्ष देवनानी के जन्मदिन के मौके पर पीएम मोदी की प्रेरणा के साथ जनसेवा और परोपकार के कार्य होंगे। श्री देवनानी अपने जन्मदिन की शुरुआत बड़ी नागफणी स्थित गोपाल कुंड गोशाला में गौ सेवा के साथ करेंगे और वहां गायों को चारा और गुड खिलाएंगे। इसके बाद सुबह 8 बजे केसरगंज स्थित दयानंद बाल आश्रम में अनाथ बच्चों के बीच पहुंच भोजन वितरण करेंगे। श्री देवनानी के जन्मदिन के मौके पर विभिन्न संगठन और भाजपा संगठन की और से भी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जैन समाज की और से मदार स्तिथ शारदा धर्म कांटे के पास स्वागत अभिनंदन किया जाएगा।

श्री देवनानी के जन्मदिन के मौके पर पृथ्वीराज और दाहरसेन मंडल की और से सुबह 10.30 बजे जेएलएन असपताल में 11 स्ट्रेचर का वितरण किया जाएगा। 11 बजे युवा मोर्चा की और से नया बाजार चौपड़ पर 75 रामदरबार और 11 बड़ी तस्वीरों का वितरण किया जाएगा। वही महिला मोर्चा की और से माकड़वाली रोड स्थित चारण विद्यापीठ में कन्याओं को भोजन कराया जाएगा। दोपहर 12.30 बजे बजरंग मंडल की और से अपना घर लोहागल में प्रभुजनों को भोजन और सुकन्या योजना के तहत 11 कन्याओं के खाते खुलवाए जायेंगे। दोपहर 1.30बजे अजमेर विद्युत वितरण कार्यालय पंचशील में रक्तदान शिविर भी आयोजित होगा। दीनदयाल मंडल की और से कोटड़ा क्षेत्र में मंगलम फ्लैट्स के पास कच्ची बस्ती में गर्म कपड़े वितरित किए जायेंगे। दोपहर 2.30 बजे ग्राम बोराज में मनरेगा श्रमिकों को कंबल वितरण का कार्यक्रम रखा गया है।

श्री देवनानी के जन्मदिन की पूर्व संध्या पर भी विभिन्न संगठनों की और से सेवाभावी कायोर्ं के जरिए जन्मदिन मनाया गया। पुष्कर रोड तिराहे पर तुलसी पौधा वितरण का कार्यक्रम आयोजित हुआ तो वही शिक्षक संघ सियाराम की और से बालूपुर स्कूल में श्री देवनानी को फलों से तोला गया और स्कूल परिसर में पौधारोपण किया गया।

error: Content is protected !!