लाखों धार्मिक श्रद्धालुओं के लिए माकूल व्यवस्थाएं किए जाने के सम्बन्ध में मांग पत्र

माननीय जिला कलक्टर महोदय,
अजमेर।
श्री मान उप खंड अधिकारी, महोदय,
पुष्कर।
श्री मान आयुक्त महोदय,
नगर परिषद,
पुष्कर।
विषय:  पुष्कर तीर्थ सरोवर में पुरुषोत्तम मास सोमवती अमावस्या महा स्नान के पावन अवसर पर आने वाले लाखों धार्मिक श्रद्धालुओं के लिए माकूल व्यवस्थाएं किए जाने के सम्बन्ध में मांग पत्र।
मान्यवर
अरुण पाराशर

उपरोक्त विषय में विनम्र निवेदन है कि आगामी 15 जून को अधिक मास ( पुरुषोत्तम मास ) के धार्मिक पर्व सोमवती अमावस्या के दिन पुष्कर तीर्थ सरोवर में महा स्नान के पावन अवसर पर लगभग डेढ़ से दो लाख धार्मिक श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगा पुण्य कार्य के लिए जुटेंगे।

       लाखों की संख्या में आने वाले धार्मिक श्रद्धालुओं की सुख सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए उनके लिए निम्न लिखित आवश्यक बिंदुओं पर व्यवस्थाएं की जावे ।
1.श्रद्धालु यात्रियों के लिए नए बस स्टैंड से 50 अतिरिक्त बसों का संचालन किया जावे।
2.सुरक्षा कानून व्यवस्था के लिए 100 अतिरिक्त पुलिस कर्मियों मय यातायात पुलिस स्टाफ की व्यवस्था की जावे।
3 सरोवर के घाटों पर साफ सफाई की विशेष व्यवस्था की जावे ।
4 सरोवर के घाटों पर डूबने से बचाने के लिए सिविल डिफेंस के कार्मिकों की पर्याप्त संख्या में ड्यूटी लगाई जावे।
5 मुख्य धार्मिक स्थलों बाजारों को यात्रियों की सुविधा के लिए अतिक्रमियों से मुक्त करवाया जावे।
6 वाहनों को नियत पार्किंग स्थल पर ही खड़े करवाएं जावे ।
7 यात्रियों के लिए पेयजल सप्लाई को निरंतर व्यवस्थित रखा जावे।
     महोदय, उक्त यात्री व्यवस्थाओं के लिए अविलंब संबंधित विभागों की बैठक बुलाकर उन्हें इन महत्पूर्ण व्यवस्थाओं को किए जाने के निर्देश प्रदान किए जाकर धार्मिक पर्व पर माकूल व्यवस्थाएं किए जाने की कृपा करवाएं
आदर सहित।    भवदीय,
             अरूण पाराशर,
       सामाजिक कार्यकर्त्ता
         पुष्कर तीर्थ ।

Leave a Comment

This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

error: Content is protected !!