विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी विकास कार्यों के लिए किया गया अभिनंदन

विकास की मुख्यधारा से जुड़ेगी इन्द्रा कॉलोनी

अजमेर, 7 जुलाई। विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी के द्वारा इन्द्रा कॉलोनी में किए गए विकास कार्यों के लिए मंगलवार को श्री देवनानी का स्थानीय नागरिकों के द्वारा अभिनंदन किया गया।

विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी द्वारा इन्द्रा कॉलोनी में लगातार विकास कार्य करवाएं गए। इससे कॉलोनी में मूलभूत सुविधाओं में वृद्धि हुई साथ ही स्थानीय निवासियों को भी लाभ मिला। कॉलोनी में 1.75 करोड़ की राशि के विकास कार्य विभिन्न मदों से किए गए। अभी हाल ही में 20 लाख की राशि से डामर सड़क, 19.90 लाख की लागत से सीसी रोड़ तथा 6.40 लाख की लागत से महिला स्नानघर निर्मित किए गए। इन्द्रा कॉलोनी के निवासियों ने मंगलवार को श्री देवनानी का अभिनंदन किया।

समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि वे इन्द्रा कॉलोनी से लंबे समय से जुड़े रहे हैं और यहाँ की हर कठिनाई से भली-भांति अवगत हैं। कॉलोनी के विकास के लिए अब तक लगभग पौने दो करोड़ रुपये के कार्य करवाए जा चुके हैं। इस विकास की गति को अनवरत जारी रखा जाएगा। इन्द्रा जी की प्रतिमा के पास सेमी हाई मास्ट लाइट स्थापित करने की घोषणा की। शहर के अन्य प्रमुख चौराहों पर सेमी हाई मास्ट लाइटें लगवाई गई हैं।

अजमेर शहर के कायाकल्प और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए भविष्य की योजनाओं का खाका साझा करते हुए श्री देवनानी ने बताया कि अजमेर के मुख्य एंट्रेंस पर विशेष आकर्षक लाइटिंग के साथ एन्ट्री प्लाजा गेट बन रहा है। यह सबको मोहित करेगा। इसके साथ ही आंबेडकर सर्किल तक 8 करोड़ रुपये की लागत से फव्वारे तथा घुमटियां लगाकर सौंदर्यकरण का कार्य किया जाएगा। फॉयसागर झील का नाम अब आधिकारिक रूप से वरुण सागर किया गया है और 250 करोड़ रुपये की भारी-भरकम राशि से इसका पुनरुद्धार व सौंदर्यकरण किया जाएगा। इसके अतिरिक्त चौरसियावास तालाब के जीर्णोद्धार का कार्य तथा सवा तीन करोड़ रुपये की लागत से बोराज तालाब की पाल बनवाने का कार्य किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि एतिहासिक धरोहरों और स्थानों का भारतीय संस्कृति के अनुरूप नामकरण करते हुए किंग एडवर्ड मेमोरियल का नाम बदलकर महर्षि दयानंद विश्राम स्थलएलिवेटेड रोड का नाम रामसेतुखादिम होटल का नाम अजमेरू होटल तथा क्रिश्चियन गंज का नाम बदलकर कृष्ण गंज किया गया है।

उन्होंने कहा कि शिक्षारोजगार और आधारभूत ढांचे के सुदृढ़ीकरण पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा कि नई पीढ़ी के उज्ज्वल भविष्य के लिए पंचशील में साइंस पार्क विकसित किया जा रहा है। साइंस पार्क में दिन में भी तारे देखने की प्लेनेटोरियम व्यवस्था होगी। अजयसर में बनने वाले लेपर्ड सफारी को भी जल्द शुरू किया जाएगा। इसके साथ ही विद्यार्थियों के लिए पूर्णतः निःशुल्क और आधुनिक सुविधाओं से लैस एक भव्य चार मंजिला लाइब्रेरी का निर्माण गांधी भवन के पीछे किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि बेटियों के लिए हाथीखेड़ा में सैनिक स्कूल की स्थापना की जाएगी। युवाओं के रोजगार के लिए आईटी पार्क भी विकसित किया जा रहा है। इसमें बड़ी कंपनियों को प्लॉट अलॉट किए जा चुके हैं। बिजली की समस्या को जड़ से समाप्त करने के लिए साल 2027 तक एक नया जीएसएस स्थापित किया जाएगा और क्षेत्र में पानी की कमी को दूर करने के लिए 270 करोड़ रुपये के विशेष प्रोजेक्ट पर काम चल रहा है। अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र में सवा सौ करोड़ रुपये की लागत से विकास कार्य, 70 करोड़ रुपये की लागत से बड़े नालों का निर्माण तथा 150 करोड़ रुपये की ड्रेनेज सिस्टम परियोजना को स्वीकृति दी जा चुकी है।

चिकित्सा क्षेत्र में अजमेर को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में अजमेर मेडिकल कॉलेज में 240 करोड़ रुपये की लागत से अत्याधुनिक सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल का निर्माण किया जा रहा है। इससे अब स्थानीय मरीजों को गंभीर इलाज के लिए जयपुर या दिल्ली जैसे बड़े शहरों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे।

इस अस्पताल में मरीजों की सहायता के लिए जेएलएन चिकित्सालय में 24 घंटे सातों दिन स्पीकर युक्त हेल्प डेस्क संचालित की जा रही है। अस्पताल में गरीबों व जरूरतमंदों के लिए महज रुपये में शुद्ध एवं पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने वाली स्वाभिमान रसोई के माध्यम से अब तक 1 लाख से अधिक लोग भोजन ग्रहण कर चुके हैं। आमजन को चिकित्सा सुविधा देने के लिए कोटड़ा में सैटेलाइट अस्पताल में 50 बेड की क्षमता वाले अस्पताल आरम्भ किया गया है। महिलाओं की सुविधा के लिए शहर में प्रमुख स्थानों पर पिंक टॉयलेट तथा चिकित्सा सुविधाओं को घर-घर पहुंचाने के लिए जनता क्लिनिक की शुरुआत की गई है।

 कार्यक्रम में बजरंग मंडल अध्यक्ष श्री रचित कच्छावाअल्पसंख्यक मोर्चा शहर उपाध्यक्ष व वार्ड के शक्ति केंद्र संयोजक श्री तेजपाल सिंह साहनीश्री रामसिंह चौहानश्री गोबिंद बिवालएस सी मोर्चा अध्यक्ष श्री कमल चौहानमंडल मंत्री श्री वीरेंद्र भाटीश्री अमरचंद जादमश्री छोटेलाल डेनवालश्री नेमीचंद सांगलाश्रीमती आशा कच्छावाश्रीमती ज्योति कंवरश्री तिलोक चंद लखाराश्री विक्रम अन्नाश्री मनोहर सिंह राजावतश्री घनश्याम जावाश्री उमंग पायकश्री अभिषेक शर्माश्री गोबिंद बिवालश्री नारायण राणाश्री किशोर परिहारश्री संजय लॉटश्री महेश गोयरश्री सुंदरलाल झाझोटश्री हिमांशु कल्लाश्री सुमित चावरियाश्री दीपक टोपियाश्री विक्रम जायसवालश्री बबलू चावरियाश्री अनिल गोयरश्री सुनील लखनश्री मूलचंद लीलश्री शिवाजी तंबोलीश्री सुशील गोयरश्री बीरमाश्री मनोज जेदियाश्री सनी लोटश्री विजेंद्र सिंहश्री सुशील सहित बड़ी संख्या में वार्डवासी मौजूद थे।

Leave a Comment

This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

error: Content is protected !!