आम आदमी पार्टी राजस्थान के *मुख्य प्रवक्ता दीपक मिश्रा* ने बताया कि राजस्थान में होने वाले आगामी स्थानीय निकाय चुनावों को लेकर पार्टी पूरी मजबूती के साथ तैयारियों में जुटी हुई है। इसी क्रम में आम आदमी पार्टी राजस्थान के *प्रदेश प्रभारी श्री धीरज कुमार टोकस जी, प्रदेश सह-प्रभारी श्री घनेंद्र भारद्वाज जी एवं प्रदेश चुनाव समिति के प्रभारी श्री देवेंद्र शास्त्री जी* की सहमति से 10 नगर निगम के लिए चुनाव समितियों की घोषणा की गई है।
*प्रदेश प्रभारी श्री धीरज कुमार टोकस जी* ने कहा कि इन चुनाव समितियों को संबंधित स्थानीय निकाय क्षेत्रों में संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय स्थापित करने, चुनावी तैयारियों को गति देने तथा स्थानीय स्तर पर पार्टी की रणनीति को प्रभावी रूप से लागू करने की जिम्मेदारी दी गई है।
उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी राजस्थान आगामी सभी स्थानीय निकाय चुनाव पूरी मजबूती के साथ लड़ेगी। पार्टी का लक्ष्य शहरों और कस्बों में आम जनता से जुड़े मुद्दों—शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता, पेयजल, सड़क, बिजली, पारदर्शी प्रशासन और जवाबदेही—को चुनावी एजेंडे के केंद्र में लाना है।
*प्रदेश सह-प्रभारी श्री घनेंद्र भारद्वाज जी* ने कहा कि आम आदमी पार्टी की राजनीति हमेशा आम आदमी की समस्याओं और उनके समाधान पर केंद्रित रही है। राजस्थान में भी पार्टी स्थानीय निकायों के माध्यम से ईमानदार, पारदर्शी और जनहितकारी व्यवस्था स्थापित करने के संकल्प के साथ चुनाव मैदान में उतरेगी।
उन्होंने कहा कि ने आने वाले दिनों में अन्य नगर निगम, नगर परिषद एवं नगर पालिकाओं के लिए भी संगठनात्मक एवं चुनावी तैयारियों को गति दी जाएगी।
*दीपक मिश्रा*
*मुख्य प्रवक्ता*
आम आदमी पार्टी, राजस्थान