उपनिरीक्षक- दूरसंचार भर्ती परीक्षा, 2024: साक्षात्कार का परिणाम जारी

अजमेर, 20 अगस्त। राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा उपनिरीक्षक- दूरसंचार भर्ती परीक्षा, 2024 के साक्षात्कार का परिणाम 19 अगस्त 2026 बुधवार को जारी किया गया। इसमें आयोग द्वारा सफल अभ्यर्थियों की वरीयता सूची जारी की गई है। विस्तृृत सूचना आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है।
आयोग सचिव ने बताया कि उक्त परीक्षान्तर्गत शारीरिक दक्षता परीक्षा उपरांत जारी किये गये परिणाम दिनांक 20 मई 2026 के अन्तर्गत साक्षात्कार हेतु अस्थाई रूप से सफल घोषित किये गये अभ्यर्थियों के साक्षात्कार आयोग द्वारा दिनांक 3 अगस्त 2026 से 19 अगस्त 2026 तक आयोजित किये गये। तदुपरांत राजस्थान पुलिस अधीनस्थ सेवा नियम, 1989 के नियम 23 के अनुसार वरीयता सूची में सम्मिलित 221 अभ्यर्थियों को उनके रोल नंबर के सम्मुख कोष्ठक में अंकित वरीयता क्रमांक के अनुसार अभ्यर्थियों की पात्रता की शर्त पर नियुक्ति हेतु महानिदेशक एवं महानिरीक्षक पुलिस, राजस्थान जयपुर को अभिस्तावित किया जाएगा।

Leave a Comment

This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

error: Content is protected !!