नई दिल्ली, 11 सितंबर 2026– दुनिया की सबसे बड़ी मोटरसाइकिल और स्कूटर निर्माता कंपनी हीरो मोटोकॉर्प ने आज इंटीग्रेटेड-एबीएस के साथ बहुप्रतीक्षित Glamour X को लॉन्च करने की घोषणा की। इसके साथ ग्लैमर एक्स 125cc सेगमेंट में पहली ऐसी मोटरसाइकिल बन गई है जिसमें इंटीग्रेटेड ब्रेकिंग सिस्टम (IBS) के साथ सिंगल-चैनल एबीएस दिया गया है, और इस तरह यह उद्योग में एक नया पैमाना स्थापित करती है। यह फीचर गाड़ी की स्थिरता (स्टेबिलिटी) बेहतर बनाता है और ब्रेक लगाने पर गाड़ी को कम दूरी में रोकता है। इससे उन्नत तकनीक को सबके लिए सुलभ बनाने और राइडर्स को सबसे पहले रखने की हीरो मोटोकॉर्प की प्रतिबद्धता और मजबूत होती है।
इस लॉन्च पर, आशुतोष वर्मा, चीफ बिजनेस ऑफिसर, इंडिया बिजनेस यूनिट, हीरो मोटोकॉर्प ने कहा, “125cc सेगमेंट में बहुत तेज़ी से बदलाव आ रहा है, जहाँ ग्राहक आधुनिक स्टाइल, उन्नत तकनीक और बिना किसी समझौते के सुरक्षा की मांग कर रहे हैं। Glamour X ने राइड मोड्स और क्रूज़ कंट्रोल जैसी श्रेणी में पहली बार मिलने वाली सुविधाओं के साथ इस क्षेत्र में पहले ही हलचल मचा दी है। इस सेगमेंट में पहली बार इंटीग्रेटेड एबीएस पेश करके, हम न केवल एक मोटरसाइकिल को अपग्रेड कर रहे हैं; बल्कि हम पूरी श्रेणी के लिए सुरक्षा के मानकों को नया आकार दे रहे हैं। यह लॉन्च हमारे पोर्टफोलियो को मजबूत करता है और स्मार्ट, भविष्य के लिए तैयार मोबिलिटी समाधान देता है जो नए ज़माने के भारतीय राइडर्स को ताकत देता है।”
एबीएस के साथ बेहतर सुरक्षा
Glamour X 125 में पहली बार इंटीग्रेटेड एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम तकनीक दी गई है, जो अलग-अलग तरह की सड़कों पर तेज़, तुरंत और भरोसेमंद ब्रेक लगाने की सुविधा देती है। यह बाइक के मौजूदा सुरक्षा फीचर्स को और बेहतर बनाता है, जिसमें पैनिक ब्रेक अलर्ट (आपातकालीन स्थिति में अचानक ब्रेक लगाने पर तेज़ी से जलने-बुझने वाली एलईडी लाइटें जो पीछे से आ रहे वाहनों को तुरंत सतर्क करती हैं) और आपात स्थिति का संकेत देने के लिए हैज़र्ड लैम्प्स शामिल हैं।
भविष्यवादी स्टाइलिंग और बोल्ड डिज़ाइन
यह 125 एक मस्कुलर और आकर्षक डिज़ाइन के साथ आती है, जिसे उन सवारों के लिए बनाया गया है जो चाहते हैं कि उनकी मोटरसाइकिल सड़कों पर सबका ध्यान खींचे। ‘H’ सिग्नेचर के साथ इसका फुल एलईडी लाइटिंग पैकेज और स्पोर्टी ग्राफिक्स मोटरसाइकिल को सड़क पर एक अलग पहचान देते हैं।
स्मार्ट तकनीक और कनेक्टेड राइडिंग
इसकी चमक को और बढ़ाता है 10.7 सेमी का अडैप्टिव मल्टी-कलर कंसोल जो एम्बिएंट लाइटिंग और 60 से अधिक फीचर्स के साथ आता है, जिसमें गियर शिफ्ट एडवाइजरी, डिस्टेंस-टू-एम्प्टी (बचे हुए ईंधन में चलने वाली दूरी) और रियल-टाइम माइलेज इंडिकेटर शामिल हैं। राइडर्स ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, ईटीए (पहुंचने का अनुमानित समय) डिस्प्ले के साथ टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन, और कॉल व एसएमएस अलर्ट से जुड़े रहते हैं, जो इस सेगमेंट में तकनीक से भरा राइडिंग अनुभव लाता है।
परफॉर्मेंस और माइलेज
इंटीग्रेटेड एबीएस के साथ Glamour X 125 में स्प्रिंट-ईबीटी इंजन दिया गया है, जो 8250 आरपीएम पर 11.4 बीएचपी (8.5 किलोवाट) की पावर देता है। इसे सुचारू पावर डिलीवरी और कम शोर व कंपन (एनवीएच) के लिए डिज़ाइन किया गया है। राइडर्स अपनी अलग-अलग ज़रूरतों के हिसाब से तीन राइड मोड्स, इको, रोड और पावर में से चुन सकते हैं। क्रूज़ कंट्रोल लंबी यात्राओं पर थकान को कम करता है और माइलेज को बेहतर बनाता है।
सुविधा और आराम
रोज़ाना के आसान सफर के लिए डिज़ाइन की गई, Glamour X 125 में आरामदेह राइडिंग पॉस्चर के लिए चौड़ा हैंडलबार, लंबी और समतल आरामदायक सीट, और आसानी से पैर टिकने के लिए कम हाइट वाली सीट दी गई है। सवार की सुविधा को बढ़ाते हुए इसमें सीट के नीचे डुअल मोबाइल स्टोरेज और सी-टाइप यूएसबी चार्जिंग पोर्ट भी मौजूद है।
रंग और कीमत
एबीएस वाली ग्लैमर X 125 को और सुंदर बनाने के लिए इसे दो नए रंगों, गन मेटल ग्रे और मैट एक्सिस ग्रे में लॉन्च किया गया है। इसके दो पुराने रंग, ब्लैक पर्ल रेड और ब्लैक टील ब्लू भी बाजार में मिलते रहेंगे। यह नई बाइक देश भर की हीरो डीलरशिप पर 1,01,000 रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) की कीमत पर उपलब्ध है।