रलावता ने किया जनता का आभार व्यक्त

अजमेर ! नगर निगम अजमेर चुनाव 2026 में कांग्रेस की ऐतिहासिक सफलता के लिए अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के प्रत्याशी महेंद्र सिंह रलावता अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष गजेंद्र सिंह रलावता पूर्व महासचिव शिवकुमार बंसल सचिन योगेश जाटोलिया शक्ति सिंह रलावता विशाल  टाटीवाल डॉ संजय पुरोहित कांग्रेस ओबीसी विभाग के जिला महासचिव खुशवंत रोहिल्ला मनीष अग्रवाल आजाद लखन ने अजमेर की जनता का  आभार और धन्यवाद व्यक्त किया है। साथ ही सभी विजयी कांग्रेस पार्षदों को हार्दिक बधाई दी है।
कांग्रेस नेता रलावता ने कहा कि अजमेर की  जनता ने  कांग्रेस के प्रति विश्वास व्यक्त किया है, उस विश्वास को पूरी निष्ठा एवं लगन  के साथ निभाया जाएगा। अजमेर नगर निगम में कांग्रेस का बोर्ड बनने के बाद जनता की समस्याओं का समाधान, शहर का विकास, स्वच्छता, पानी, सड़क, यातायात और मूलभूत सुविधाएं प्राथमिकता रहेंगी।
प्रेषक
महेन्द्र सिंह रलावता

Leave a Comment

This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

error: Content is protected !!