एमजीएसयू : ड़ॉ मेघना के नेतृत्व में इतिहास विभाग द्वारा कुलगुरु प्रो. बिश्नोई का हुआ अभिनंदन

महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलगुरु प्रो. नरसी राम बिश्नोई का इतिहास विभागाध्यक्ष ड़ॉ मेघना शर्मा के नेतृत्व में पुष्पगुच्छ और पुस्तकें भेंट कर स्वागत और अभिनंदन किया गया| उल्लेखनीय है कि लोकभवन से आदेश होने के बाद शुक्रवार को कुलगुरु बिश्नोई ने एमजीएसयू में पदभार ग्रहण किया, इस अवसर पर इतिहास विभाग की अध्यक्ष ड़ॉ मेघना ने उनसे शिष्टाचार भेंट करते हुए उन्हें विभाग की गतिविधियों से परिचित करवाया और उनसे उनके कार्यकाल में विश्वविद्यालय में लंबित शिक्षकों की सीएएस प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण करवाने का आग्रह किया| इस अवसर पर अतिथि शिक्षक ड़ॉ. मुकेश हर्ष द्वारा कुलगुरु को स्वलिखित पुस्तकों का सेट भेंट किया गया| स्वागतकर्ताओं में ड़ॉ. गोपाल व्यास, ड़ॉ. संजना चौधरी, रिंकू जोशी, सुशीला बिश्नोई, भगवानदास सुथार, राम कुमार व्यास आदि अतिथि शिक्षक शामिल रहे |

Leave a Comment

This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

error: Content is protected !!