महावीर इंटरनेशनल अजयमेरु चलाएगा दीपावली पर ‘खतरनाक पटाखे नहीं’ जन-जागरूकता अभियान

अजमेर। दीपावली पर खतरनाक एवं अत्यधिक प्रदूषण फैलाने वाले पटाखों के उपयोग को रोकने तथा आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से महावीर इंटरनेशनल अजयमेरु केंद्र द्वारा विशेष जन-जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। इस संबंध में पंचशील स्थित केंद्र कार्यालय में आयोजित बैठक में जागरूकता पोस्टरों का विमोचन किया गया।
महावीर इंटरनेशनल रीजन-3 के उपनिदेशक (प्रचार-प्रसार) कमल गंगवाल एवं केंद्र चेयरमैन गजेंद्र पंचोली ने बताया कि विमोचित पोस्टरों के माध्यम से आमजन को खतरनाक एवं प्रदूषण फैलाने वाले पटाखों से होने वाले नुकसान के प्रति जागरूक किया जाएगा। अभियान के अंतर्गत इन पोस्टरों को विभिन्न स्थानों पर वितरित कर अधिकाधिक लोगों तक सुरक्षित एवं पर्यावरण हितैषी दीपावली का संदेश पहुँचाया जाएगा।

केंद्र के संरक्षक अशोक छाजेड़ ने नागरिकों को ग्रीन पटाखों के उपयोग की सलाह देते हुए कहा कि दीपावली की खुशियों के साथ पर्यावरण एवं स्वास्थ्य का ध्यान रखना भी आवश्यक है।

केंद्र सचिव लोकेश जैन सोजतिया ने कहा कि इस संदेश को सामाजिक, शैक्षणिक एवं विभिन्न संस्थाओं तक पहुँचाने का प्रयास किया जाएगा। वहीं वाइस चेयरमैन विजय जैन पाण्ड्या ने सभी नागरिकों से खतरनाक एवं अत्यधिक प्रदूषण फैलाने वाले पटाखों से दूर रहकर स्वच्छ, सुरक्षित एवं स्वस्थ दीपावली मनाने की अपील की।

Leave a Comment

This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

error: Content is protected !!