अजमेर । गणतंत्रा दिवस पर 26 जनवरी को अजमेर के पटेल मैदान पर आयोजित होने वाले मुख्य जिला स्तरीय गणतंत्रा दिवस समारोह में राज्य के कारागार, जन अभियोग निराकरण, तकनीकी एवं अभियांत्रिकी शिक्षा व देवस्थान विभाग के मंत्राी श्री रामकिशोर सैनी झंडारोहण करेंगे।
श्री सैनी कल 25 जनवरी को सायंकाल जयपुर से रवाना होकर रात्रि 8 बजे अजमेर पहुंचेंगे और 26 जनवरी को प्रातः 9.30 बजे पटेल मैदान में राष्ट्रीय ध्वज फहरायेंगे।
गणतंत्रा दिवस की तैयारियां पूर्ण
पटेल मैदान में ए.डी.एम. प्रशासन द्वारा फुल डेªस रिहर्सल का निरीक्षण
गणतंत्रा दिवस के अवसर पर 26 जनवरी को पटेल मैदान पर आयोजित होने वाले मुख्य समारोह की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं।
अतिरिक्त जिला मजिस्टेªट प्रशासन श्री मौहम्मद हनीफ ने आज पटेल मैदान में गणतंत्रा दिवस समारोह की फुल ड्रेस रिहर्सल का निरीक्षण किया। उन्होंने मुख्य समारोह की भांति प्रातः 9.30 बजे राष्ट्रीय ध्वज फहराया तथा आर.आई. के नेतृत्व में हुई मार्च पास्ट का निरीक्षण किया। इससे पूर्व उन्होंने परेड का निरीक्षण भी किया।
श्री हनीफ ने अधिकारियों के साथ सम्पूर्ण कार्यक्रम की तैयारियों को देखा और संबंधित संस्थाओं व विभागों को सुधार करने के निर्देश भी दिये। लगभग डेढ़ घंटे के इस कार्यक्रम में छात्रा-छात्राओं के सामूहिक व्यायाम प्रदर्शन के साथ स्काउट गाईड की झलकियों को भी देखा। सभी अधिकारियों ने मैदान की सुरक्षा व बैठने की व्यवस्था का जायजा लिया।
गणतंत्रा दिवस की पूर्व संध्या कल जवाहर रंगमंच पर
अजमेर । गणतंत्रा दिवस की पूर्व संध्या पर कल 25 जनवरी को सायंकाल 6.30 बजे जवाहर रंगमंच पर स्कूली छात्रा-छात्राओं द्वारा देशभक्तिपूर्ण राजस्थानी लोक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाएगा।
जिला कलक्टर श्री वैभव गालरिया ने सांस्कृतिक कार्यक्रम दौरान कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सहायक कलक्टर श्रीमती अनिता चौधरी को कार्यपालक मजिस्टेªट नियुक्त किया है।
र