पधारो राजस्थान प्रदर्शनी नागपुर में 17 अप्रेल से

अजमेर। राजस्थान के उद्यमियों के उत्पादों, विकास और कला, संस्कृति के प्रदर्शन के लिए विप्र फाउन्डेशन जोन के तत्वावधान में 17 से 21 अप्रेल तक उद्यम प्रोत्साहन संस्थान जयपुर और जिला उद्योग केन्द्र अजमेर की सहभागिता से कस्तूर चंद पार्क नागपुर में ‘‘पधारो राजस्थान’’ प्रदर्शनी आयोजित की जायेगी।
महाप्रबंधक वाई.एन.माथुर ने बताया कि इस प्रदर्शनी में भाग लेने के इच्छुक दस्तकार और लघु उद्यमी स्टॉल प्राप्त करने के लिए उद्यम प्रोत्साहन संस्थान जयपुर को 12 अप्रेल तक आवेदन कर सकते हैं। जिला उद्योग केन्द्र से भी जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

सहायक कलक्टर कार्यपालक मजिस्टेªट नियुक्त
जिला मजिस्ट्रेट वैभव गालरिया ने बोराज, काजीपुरा थोक तेलियान, नौसर, चौरासियावास, थोक तेलियान और हाथीखेड़ा के विभिन्न नालों से अतिक्रमण हटाने के लिए सहायक कलक्टर श्रीमती अनिता चौधरी को कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त किया है। आगामी 11 अप्रेल तक पुलिस, न्यास के अधिकारियों के साथ अतिक्रमण हटाकर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिये गये हैं।

error: Content is protected !!