अजमेर। शारदीय नवरात्र की सप्तमी पर शहर में गरबो और जागरणो की धूम भी चरम पर रही। 9 नम्बर पैट्रोल पम्प सिथत जय माता मंदिर पर मित्र मंडल समिति के तत्वाधान में शुक्रवार रात आयोजित जागरण में इलाहाबाद से आए भजन गायक गणेश श्रीवास्तव और जूली सिंह, टाटा नगर से आए हरजीतसिंह हीरा सहित स्थानिय गायक विमल गर्ग ने निजाम एंड पार्टी के साजिंदो के साथ मर्इया रानी को रिझाने के लिए एक से बढ़ कर एक सुमधुर भजनो की प्रस्तुति देकर उपसिथत भक्तो को झुमने पर मजबूर कर दिया। वहीं लगभग 12 बजे अलवर गेट थाने से आए पुलिस कर्मीयो ने आयोजको को जागरण बंद करने की नसीहत दी। जबकि शहर के अनेंक स्थानो पर पूरी रात जागरण और रात 12 बजे तक गरबो के दौर चलते रहे।
पंचशील सैक्टर सी में शुक्रवार रात मां भगवती के जागरण में बाहर से आए भजन गायको ने मधुर भजनो की प्रस्तुति देकर भक्तो को झुमने पर मजबूर कर दिया। अलीगढ से आए विमल दिक्षीत पागल, वृंदावन से अर्चना बावरी, इलाहाबाद से गणेश श्रीवास्तव, अजमेर से विमल गर्ग जैसे गायको ने पूरी रात अपने भजनो से माता रानी को रिझाया। इस अवसर पर पहाड़ से बहते हुए झरने के बीच मां भगवती की आर्कषक झांकी सजा कर 1001 दीपको से माता रानी की आरती की और प्रसाद का वितरण किया गया।
इसी तरह नौनकरण का हत्था बैरवा बस्ती में नवदुर्गा विकास समिति के द्वारा शुक्रवार रात मां भगवती का विशाल जागरण आयोजित किया गया। इस अवसर पर मां भगवती का भव्य दरबार सजाया गया। अर्धरात्री को मां की महाआरती के बाद श्रृद्धालुओ को प्रसाद वितरित किया गया।