जनाजे में शरीक लोगों पर मधुमक्खियों ने किया हमला, 15 घायल

04 (1)05 (1)06

मधुमक्खी हमले में घायल लोग व एम्बुलेन्स के पास खड़ी परिजन की भीड़। फोटो- हेमन्त साहू।
मधुमक्खी हमले में घायल लोग व एम्बुलेन्स के पास खड़ी परिजन की भीड़। फोटो- हेमन्त साहू।

ब्यावर, (हेमन्त साहू): निकटवर्ती ग्राम बोरवा के निकट भोजा का बाडिया मे गुरुवार दिन मे एक व्यक्ति के जनाजे मे शरीक हुए लोगो पर मधुमक्खियो ने हमला बोल दिया। जिससे करीब 15 लोग मधुमक्खी के हमले का शिकार बन कर घायल हो गये। सुचना मिलने पर पहुची 108 एम्बुलेन्स द्वारा घायलो को राजकीय अमृतकौर चिकित्सालय पहुचाया। जहा पर उपचार जारी है। जानकारी के अनुसार गुरुवार प्रात: 11 बजे निकटवर्ती ग्राम बोरवा के निकट भोजा का बाडिया निवासी  मृतक उदा काठात  के जनाजे मे शरीक होने गए स्वजाति लोगो पर भनभनाते हुए मधुमक्खियो ने काटना शुरु कर दिया। जिससे भगदड मच गई। ओर लोग जनाजे का छोड भाग छुटे।  मधुमक्खियो के घातक हमले से रावला का बाडिया निवासी सुल्तान, भोजा का बाडिया निवासी जफरु, अकबर, अशरफ, सेदरिया निवासी जलालुद्दीन, थल का बाडिया निवासी  करीब 73 वर्षीय वृद्ध डाऊ काठात सहित 15 लोग घायल हो गये। एकेएच को सुचना मिलने पर पहुची 108 एम्बुलेन्स द्वारा घायलो को राजकीय अमृतकौर चिकित्सालय पहुचाया। जहा पर उपचार जारी है।

error: Content is protected !!