आचार्य तुलसी ने अणुव्रत आंदोलन द्वारा नैतिकता की अलख जगाई

आचार्य तुलसी जन्म शताब्दी समारोह में मौजुद धर्मावलम्बी। फोटो: नरेन्द्र बोहरा।
आचार्य तुलसी जन्म शताब्दी समारोह में मौजुद धर्मावलम्बी। फोटो: नरेन्द्र बोहरा।

ब्यावर, (हेमन्त साहू)। शहर के मेवाड़ी गेट बाहर स्थित रांकाजी की बगीची में आचार्य तुलसी का जन्म शताब्दी समारोह तेरापंथ धर्म संघ के अधिष्ठाता आचार्य महाश्रमण की सुशिष्या साध्वी गुणमाला के सानिध्य में हुआ। मुख्य अतिथि जे.आर. कॉलेज रायपुर के प्राचार्य डॉ. नरेंद्र सिंह आनंद थे। विशिष्ट अतिथि तहसीलदार मदनलाल जीनगर थे। अणुव्रत समिति के अध्यक्ष गणपत सिंह मुग्धेश तथा समारोह अध्यक्ष धनराज रांका थे।
शनिवार को हुए कार्यक्रम का प्रारंभ साध्वी गुणमाला ने नमस्कार महामंत्र का उच्चारण कर किया गया। महिला मंडल, कन्या मंडल युवक परिषद द्वारा गीत गाकर गुरुदेव तुलसी के प्रति अपनी भावनाएं प्रस्तुत की। पूर्व प्राचार्य डॉ. आई.एम. खींचा, स्थानकवासी वीर संघ के अध्यक्ष महेंद्र सांखला, रामद्वारा के रामप्रसाद मित्तल, कुमारी सिद्धि जैन ने भी भावनाएं व्यक्त की। मुख्य अतिथि डॉ. नरेंद्र सिंह ने कथनी और करनी की समानता, अनुशासन, समय बद्धता, अणुव्रत आंदोलन के बारे में बताया। विशिष्ट अतिथि तहसीलदार मदनलाल जीनगर ने निस्वार्थ सेवा करने को परम धर्म बताया। साध्वी प्रेक्षा प्रभा ने प्रद्यो के द्वारा तथा साध्वी श्रेयस प्रभा ने अपने वक्तत्व से आचार्य तुलसी की अभ्यर्थना की। साध्वी गुणमाला ने कहा कि गुरुदेव तुलसी ने जैन धर्म को जनधर्म के रूप में परिवर्तित किया। अणुव्रत आंदोलन द्वारा व्यक्ति-व्यक्ति में नैतिकता की अलख जगाई। कार्यक्रम के पूर्व सुबह सेठ नथमल रांका बिल्डिंग नयाबास से अणुव्रत प्रभातफेरी निकाली गई। कार्यक्रम में महेंद्र सांखला, कुशलचंद मेड़तवाल, पदमचंद बंब, सुशील बडज़ात्या, मांगीलाल कास्टिया, दिलीप गेलड़ा, उत्तमचंद सखलेचा समेत तेरापंथी सभा, महिला मंडल, युवक परिषद, कन्या मंडल, किशोर मंडल के सदस्य मौजूद थे। संचालन का नौरतमल दुग्गड़ ने किया।
कांग्रेस प्रत्याशियों का साक्षात्कार 28, 29 को
ब्यावर, (हेमन्त साहू)। नगर परिषद के चुनावो की तैयारियो के लिए प्रदेश कांग्रेस द्वारा मनोनीत पर्यवेक्षक श्रवणसिंह रावत, रुपाराम मेघवाल, समृद्ध शर्मा मंगलवार एवं बुधवार को सातपुलिया केसरीनंदन गार्डन मे वार्ड से टिकट चाहने वाले संभावित प्रत्याशियो का साक्षात्कार लेंगे। शहर कांग्रेस अध्यक्ष डा. एससी जैन ने प्रेस नोट मे बताया कि पर्यवेक्षक 28 अक्टुबर मंगलवार को वार्ड 1 से 25 वार्ड तक व 29 अक्टूबर बुधवार को वार्ड 26 से 45 के प्रत्याशियो का साक्षात्कार लेंगे।

error: Content is protected !!