
ब्यावर (हेमन्त साहू)। शहर के साकेत नगर स्थित जागृति माध्यमिक विद्यालय मे बाल दिवस के अवसर पर प्रथम प्रधानमंत्री पंडीत जवाहरलाल नेहरु की जयंती मनाई। जयंती के उपलक्ष मे कई कार्यक्रमो का आयोजन हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजसेवी गणपत सर्राफ, पुर्व पार्षद नरेन्द्र झंवर, विद्यालय सचिव पुष्पांजली पारीक, संस्था प्रधान नारायणलाल राहोरिया, श्रीमति दुर्गा पारीक ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। इस दौरान स्कुल के नन्हें मुन्ने बालको ने विविध रुप धर श्रोताओ का मन मोह लिया। स्कुली विद्यार्थियो द्वारा विचित्र वेशभुषा, कविता पाठ, बाल पैरोडी, चम्मच रेस, म्युजिकल चेयर, मेढक दौड, गिलास गिराना, मु_ी मे कंचे पकडना आदि प्रतियोगिताए आयोजित हुई। विद्यालय सचिव पारीक ने बताया कि चाचा नेहरु की 125 वीं जयंती के उपलक्ष मे शनिवार को रंगोली प्रतियागिता, चित्रकला, अन्ताक्षरी, कबड्डी, खो-खो आदि कई कार्यक्रमो का आयोजन होगा। श्ुाक्रवार को हुए कार्यक्रम का संचालन श्रीमति ईसरानी ने किया।
श्री सीमेंट लिमिटेड, रास द्वारा समाज सेवा कार्यक्रम के अन्तर्गत गाँवों के सर्वांगीण विकास हेतु विभिन्न तरह की कल्याणकारी योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। आज ग्राम पंचायत रास के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, रास में बाल दिवस समारोह का आयोजन संचालित किया, जिसमें विभिन्न प्रतियोगिताएँ- निबंध प्रतियोगिता, भाषण प्रतियोगिता, खेल-कूद प्रतियोगिता, विचित्र वेषभूषा प्रतियोगिता, अध्यापको हेतु कुर्सी रेस प्रतियोगिताओं का आयोजन किया। विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। इन प्रतियोगिताओं के निर्णायक- नन्दलाल सिंह जोधा एवं श्री ओमप्रकाश थे।
कार्यक्रम में तीन विद्यालय रा.उ.मा. वि. रास एवं बाबरा तथा रा.बा.मा. विद्यालय रास के लगभग 600 से अधिक बच्चों ने भाग लिया एवं विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों में पुरस्कार प्राप्तकर उत्साहीत हुए। इस प्रकार के यह अनूठा बालदिवस प्रथम बार रास क्षैत्र में हुआ।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री सीमेन्ट से पधारे महाप्रबंधक (मांईस)- पंकज अग्रवाल, अतिरिक्त महाप्रबंधक-(का.एवं प्र.) अनिल कुम्बट, सहायक प्रबंधक विशाल जायसवाल स्थानीय सरपंच दयाल राम गुर्जर, स्थानीय विद्यालय के प्रधानाचार्य आदि मौजुद थै।
