
अजमेर। संस्कृति द् स्कूल में कक्षा चौथी के विद्यार्थियों के लिए शनिवार 29.11.2014 व रविवार 30.11.2014 को रात्रि षिविर का आयोजन किया गया । शनिवार को षिविर में बच्चों ने स्प्रे पेटिंग, वॉल हैगिंग बनाना सीखा । शाम को बच्चों को खेल खिलाए गए । रात को डांस पार्टी का आयोजन किया गया। रविवार प्रातःकाल सैर के दौरान बच्चे पहाड़ पर ट्रेकिंग करने गए । उसके बाद कुकिंग कैम्प में तरह-तरह के व्यंजन बनाए व खाए । दोपहर को मेरी कॉम फिल्म देखी । जिसके माध्यम से संघर्ष भरे जीवन में किस प्रकार लक्ष्य को पाया जाता है सीखा । इस प्रकार दो दिन विद्यालय में रहकर बच्चों ने आत्मनिर्भरता का पाठ सीखा । अंत में रविवार शाम को अभिभावकों के मनोरंजन के लिए रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें सभी बच्चों ने अपनी-अपनी प्रस्तुतियाँ दी । विद्यालय प्राचार्य लेफ्टिनेट कर्नल ए के त्यागी व जूनियर कॉर्डिनेटर श्रीमति नमिता पाण्डे के संचालन में आयोजित इस षिविर की सभी से प्रषंसा की ।
ले कर्नल ए के त्यागी (रिटा)
प्राचार्य