मुख्यमंत्री श्रीमती वसुंधरा राजे 15 दिसम्बर को अजमेर आएंगी

पटेल मैदान में भामाशाह कार्ड वितरित करेंगी

मुख्यमंत्री श्रीमती वसुंधरा राजे की 15 दिसम्बर की अजमेर यात्रा के संबंध में कलेक्ट्रेट में आयोजित बैठक।
मुख्यमंत्री श्रीमती वसुंधरा राजे की 15 दिसम्बर की अजमेर यात्रा के संबंध में कलेक्ट्रेट में आयोजित बैठक।

अजमेर। मुख्यमंत्री श्रीमती वसुंधरा राजे 15 दिसम्बर को अजमेर आएंगी और पटेल मैदान में आयोजित विशाल समारोह में अजमेर जिले के लोगों को भामाशाह कार्ड का वितरण करेंगी।
मुख्यमंत्री की यात्रा को देखते हुए पटेल मैदान में तैयारियां जोर-शोर से की जा रही है। सूचना एवं प्रौद्योगिकी तथा आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग द्वारा यहां व्यापक इंतजाम किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री के साथ राज्यमंत्री मण्डल के अन्य सदस्यों का भी अजमेर आने का कार्यक्रम है।
मुख्यमंत्री का दोपहर डेढ बजे हेलीकोपटर से अजमेर पहुंचने का कार्यक्रम है। हेलीपेड से सीधे पटेल मैदान पहुंचेगी और यहां भामाशाह योजना समारोह में भाग लेने के बाद साढे तीन बजे जयपुर के लिए प्रस्थान करेंगी।
मुख्यमंत्री की यात्रा की तैयारियों को लेकर आज सायं कलेक्ट्रेट के समिति कक्ष में नगर निगम के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री सी.आर. मीणा की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित हुई जिसमें सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग, जिला प्रशासन सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद थे। बैठक में अतिरिक्त कलक्टर प्रथम श्री किशोर कुमार ने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए विभिन्न विभागों को दी गई जिम्मेदारियों के बारे में बताया। अतिरिक्त कलक्टर शहर श्री हरफूल सिंह यादव ने बताया कि 15 दिसम्बर को अजमेर सहित जिले के अन्य स्थानों पर 29 कार्यपालक मजिस्ट्रेट को कार्यक्रम की तैयारियों के लिए लगाया गया है। पटेल मैदान की तैयारियों के बारे में सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग के संयुक्त निदेशक श्री सुनील छाबड़ा ने विस्तार से बताया।

error: Content is protected !!