
अजमेर। राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस पर रविवार को राजस्थान अक्षय ऊर्जा निगम एवं ऊर्जा विभाग द्वारा जयपुर में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में प्रदेष के ऊर्जा राज्य मंत्री श्री पुष्पेन्द्र सिंह ने अजमेर विद्युत वितरण निगम लि. के सहायक अभियंता (डी. एस. एम.) श्री पी. सी. तिवारी को प्रदेष में किए गए उत्कृष्ठ एनर्जी ऑडिट कार्यों के लिए एनर्जी ऑडिटर/एनर्जी मैनेजर श्रेणी में राजस्थान ऊर्जा संरक्षण अवार्ड-2014 प्रदान कर सम्मानित किया।
समारोह की अध्यक्षता ऊर्जा सचिव श्री संजय मल्होत्रा ने की जबकि अक्षय ऊर्जा निगम के चेयरमेन श्री तन्मय कुमार एवं प्रबंध निदेषक श्री बी. के. दोसी भी इस मौके पर उपस्थित थे।
वर्तमान में अजमेर डिस्कॉम में डी. एस. एम. सेल (डिमांड साईड मेनेजमेंट) निगम के मुख्यालय पर कार्यरत है जो कि उपभोक्ताओं के एनर्जी मीटर के बाद उनके द्वारा की जा रही बिजली की खपत को कम करने हेतु आवष्यक ऊर्जा दक्ष उपकरणों के इस्तेमाल व इनके फायदे हेतु तथा इस संबंध में जागरूकता हेतु कार्य करती है।
भारत सरकार ने बड़े उपभोक्ताओं को एक्रेडिटेड एनर्जी ऑडिटर द्वारा एनर्जी ऑडिट करवाना कानून आवष्यक कर रखा हैं। इसके लिए श्री पी. सी. तिवारी एवं श्री आर. एन. वैष्णव ब्यूरों ऑफ एनर्जी एफिषिंएसी, ऊर्जा मंत्रालय द्वारा ऊर्जा संरक्षण अधिनियम 2001 के अन्तर्गत एक्रेडिटेड एनर्जी ऑडिटर हैं। गौरतलब है कि श्री पी. सी. तिवारी को यह अवार्ड पूर्व में 2009 व 2010 में भी मिल चुका हैं।
राजस्थान ऊर्जा संरक्षण अवार्ड-2014 मिलने पर अजमेर डिस्कॉम के प्रबंध निदेषक श्री बी. राणावत, सचिव (प्रषासन) श्रीमती मेघना चौधरी, मुख्य अभियंता (अजमेर जोन) श्री बी. एस. रत्नू, अधिषाषी अभियंता (डी.एस.एम.) श्री आर. एन. वैष्णव, सहायक निदेषक (जन सम्पर्क) श्री महेष चन्द्र शर्मा एवं अन्य अभियंताओं ने श्री तिवारी को बधाई दी।
ग्रामीण क्षेत्रों में मंगलवार को लगेगी विद्युत चौपालें
अजमेर। अजमेर विद्युत वितरण निगम लि. द्वारा विद्युत उपभोक्ताओं की समस्याओं का शीघ्र निराकरण करने के लिये अजमेर जिला वृत्त में 16 दिसम्बर मंगलवार को 10 स्थानों पर विद्युत चौपालों का आयोजन किया जाएगा।
निगम के अधीक्षण अभियंता (अ.जि.वृ.) श्री एस. एन. चावला ने बताया कि यह विद्युत चौपाल मंगलवार को ग्रामीण कनिष्ठ अभियंता मुख्यालय (33/11 के.वी. सब स्टेषन) पर प्रातः 10 बजे से 2 बजे तक आयोजित की जायेगी। ये चौपालें 16 दिसम्बर को सेदरिया, खरवा, राजियावास, सलेमाबाद, करकेड़ी, रामसर, बड़ली, बोराड़ा, कालेड़ा कृष्णगोपाल एवं मेहरूंकला के सहायक अभियंता क्षेत्र में आयोजित होगी। चौपाल में प्राप्त षिकायतों का पंजीयन कर समयबद्धता से निस्तारण भी किया जाएगा।
अजमेर शहर वृत्त में लगेगी तीन चौपालेंः-
अजमेर शहर वृत्त के अधीक्षण अभियंता ने बताया कि मंगलवार 16 दिसम्बर को अजमेर शहर वृत्त के मदार सब-डिवीजन की विद्युत चौपाल 33 केवी सब-स्टेषन ऊंटड़ा पर लगेगी जबकि पुष्कर की सब-स्टेषन गनाहेड़ा पर तथा सराधना सब-डिवीजन की विद्युत चौपाल 33 केवी सब-स्टेषन नागेलाव पर आयोजित होगी।