शिव सेना ने की जम्मू कश्मीर सरकार को बर्खास्त करने की मांग

IMG-20150310-WA0089IMG-20150310-WA0085अजमेर। शिव सेना ने मंगलवार को जिला कलक्टर को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन देकर जम्मू कश्मीर की सरकार को बर्खास्त करने की मांग की शिव सेना द्वारा जम्मू कश्मीर की सरकार को आतंकवाद और अलगवाद को बढ़ावा देने वाली सरकार बताया। जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री द्वारा शपथ लेते समय दिए गए बयान में जम्मू कश्मीर में शांतिपूर्ण चुनाव होने का श्रेय पाकिस्तान,हुरियत और आतंकवादियों को देने की बात को शिव सेना ने राष्ट्र विरोधी क्रत्य कहा और संसद पर हमला करने वाले आतंकी अफजल गुरु की हस्तियां व अवशेष मांग कर आतंकवादियों की हौसला हफजाई करने अलगावादियों और आतंकवादियों को रिहा करने वाली जम्मू कश्मीर की सरकार को  आतंकवाद को बढ़ावा देने वाली सरकार कहते हुऐ गुसाए शिव सैनकों ने जिला कलक्टर कार्यालय अजमेर के बहार जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद का पतला फूका और नारे बाजी करते हुए पी.डी.पी सरकार को तुरन्त प्रभाव से बर्खास्त करने की मांग की ज्ञापन देने वालों में शिव सेना जिला प्रमुख मुन्नालाल शर्मा, मनोहर सिंह राजावत, दिनेश गहलोत, विजय वर्मा, सुनील गौड़, नीरज यादव, संजय मीणा, पुष्पी ठाकुर, गोविन्द यादव, धीरज यादव, सागर राठौड़ और भी कई शिव सैनिक मोजूद थे।

विजय कुमार हंसराजानी

error: Content is protected !!