राष्ट्रीय अधिवेशन में शहर कांग्रेस के अध्यक्ष शामिल भी होंगे

विजय जैन
विजय जैन
अजमेर 10 जनवरी। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की ओर से 11 जनवरी को नई दिल्ली में आयोजित होने वाले पार्टी के राष्ट्रीय अधिवेशन में शहर कांग्रेस के अध्यक्ष शामिल भी होंगे
कांग्रेस कार्यालय के मुताबिक 11 जनवरी को सुबह 10 बजे नई दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में पार्टी का राष्ट्रीय अधिवेशन आयोजित होगा। इसमें नोटबंदी के खिलाफ कांग्रेस के देशव्यापी आंदोलन के लिए दिशा-निर्देश दिए जाएंगे। नोटबंदीऔर केंद्र की अन्य जनविरोधी नीतियों के खिलाफ कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन में शहर कांग्रेस अध्यक्ष सहित अजमेर के कई नेता हिस्सा लेंगे। अधिवेशन में केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों एवं नोटबंदी से जनता को हो रही परेशानियों पर चर्चा की जाएगी। अधिवेशन में केंद्र के खिलाफ आंदोलन की रणनीति को और धार देने पर चर्चा होगी। विजय जैन अधिवेषन के बाद प्रदेष कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट के नेतृत्व में राजस्थान के नेताओं के साथ कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात करेंगे।

error: Content is protected !!