वस्त्र मैचिंग व्यापार संघ के व्यापारियों से जी.एस.टी. के संदर्भ में सेमिनार आयोजित

Untitledअजमेर 11 जुलाई। भारतीय जनता पार्टी शहर जिला अजमेर द्वारा जीएसटी को व्यावहारिक रूप से छोटे, मंझले, अजमेर वस्त्र मैचिंग व्यापार संघ के व्यापारियों वर्ग में सकारात्मक रुप से इसके प्रावधानों को समझ सके तथा शंका समाधान के लिये भाजपा शहर जिलाध्यक्ष अरविंद यादव, एसटीओ शारदा यादव, गोविन्द चौहान, जीएसटी विभागीय अधिकारी व चार्टेर्ड अकांउटेंट भरत भूषण, एस.सी. माहेश्वरी, प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य कंवल प्रकाश किशनानी, मनोनित पार्षद बलराम हरलानी, पार्षद व मैचिंग व्यापार संघ के कोषाध्यक्ष धर्मेन्द्र शर्मा, तुलसी सोनी की मंच पर उपस्थिति में एम्बेसी होटल में सेमिनार का आयोजन किया गया।
जिलाध्यक्ष अरविन्द यादव ने कहा कि जीएसटी को लेकर आमजन मानस में मिथ्या व भ्रम हो रहा है उसको दूर करने के लिये संगठन व सरकार इस नई प्रणाली को समाज के प्रत्येक वर्ग को इसकी बेहतरी के लिये व भारत के आर्थिक परिदृश्य के परिवर्तन से राष्ट्रीयता के दृष्टिकोण से लोगों तक पहुंचाना है। पूरे देश में कर की समान दर कीमतों में एक समानता जीएसटी से मेक इन इण्डिया के सपने को साकार करना है। उसी कड़ी में हम हर वर्ग में जाकर सेमिनार आयोजित कर रहे है।
एसटीओ श्रीमती शारदा यादव ने रजिस्ट्रेशन, महिने की रिटर्न, स्टॉक सरलीकरण व कम्पोजिशन स्कीम में किसी तरीके से रजिस्ट्रेशन कराया जाये इस पर पूर्ण जानकारी दी।
एसटीओ श्री गोविन्द चौहान ने कहा कि सरकार की मंशा व्यापारी को परेशान करने की नहीं है परंतु जो टैक्स देश के विकास में काम आता है उसकी चोरी न हो इस उद्देश्य से जीएसटी को लगाया गया है। व्यापारियों में जो भ्रम व भ्रातियां है उन्हें दूर करने के लिये प्रशासन कर पदाधिकारी व्यापारी के सहयोग के लये खड़ा है। आने वाले समय में कम्प्यूटर पर ही सारे रिटर्न भर दिये जायेगें। किसी प्रकार से भी विभागीय दौड़ भाग से निजात मिलेगी।
व्यापारियों ने अपने प्रश्नों में स्टॉक, कम्पोजिशन स्कीम व जीएसटी टैक्स के स्लेब के बारे में जानकारियां ली। जिसे विभागीय पदाधिकारियों, चाटेर्ड अकाउंटेंट भरत भूषण और एस.सी. महेश्वरी द्वारा सरल तरीके से व्यापारियों को समझाया।
कार्यक्रम के प्रारम्भ में अध्यक्ष लीलाराम नरवानी, सचिव पंडित दीनदयाल, संरक्षक उत्तमचंद कंदौई ने व्यापारियों का परिचय कराते हुए अपने विचार रखें। स्वागत भाषण बलराम हलरानी, धन्यवाद धर्मेन्द्र शर्मा मंच संचालन कंवल प्रकाश किशनानी ने किया।
इस अवसर पर भाजपा संगठन के उपाध्यक्ष खण्डेलवाल, सचिव रविन्द्र जसोरिया, पार्षद व मीडिया प्रभारी अनिष मोयल, रचित कच्छावा, अजमेर वस्त्र मैचिंग व्यापार संघ के नरेन्द्र सोनी, भगवान चंदीराम, जयेश गांधी, गिरधारी, नितेश गर्ग, नवीन गोयल, प्रदीप कोठारी, दीपक सोनी, पवन शर्मा, अरूण गोयल, रवि, अरूण गोयल, आनन्द खट्टर, रवि डोडानी आदि कई व्यापारी उपस्थित थे।

अरविन्द यादव
जिलाध्यक्ष, भारतीय जनता पार्टी
अजमेर
मो. 9414252930

error: Content is protected !!