बूथ समितियों की बैठक संपन्न

IMG-20171214-WA0015अजमेर 14 दिसम्बर || अजमेर दक्षिण विधान सभा क्षेत्र के आदर्श मण्डल के वार्ड 31 , 26 व 22 की बूथ समितियों की बैठक मंत्री अनीता जी भदेल द्वारा ली गयी |
बैठक में मंत्री महोदया ने बूथ के कार्यकर्त्ता को बूथ जीतो चुनाव जीतो को मन्त्र दिया | मंत्री ने कहा की भाजपा को चुनाव उसका कार्यकर्त्ता जीतता हैं हमे अपने बूथ की समितियों को मजबूत रखना हैं | हर बूथ के कार्यकर्ता के घर में भाजपा का झंडा होना चाहिए | बूथ समितियो की हर हफ्ते बैठक होना आवशयक है| कार्यकर्त्ता केवल अपने बूथों पर ध्यान दे व जल्द से जल्द पन्ना प्रमुख बनाये | ताकि हर कार्यकर्त्ता को उसकी जिम्मेदारी पता चल जाये |
दक्षिण विधान सभा प्रभारी मेघराज जी लोहिया राज्यमंत्री ने हर महीने प्रधानमंत्री जी के मन की बात के कार्यक्रम को बूथ समितियों को चाय की चोप्पल पर सुनने को कहा व उनके विचारों को बूथ के लोगो तक पहुचने को कहा |
श्याम सुन्दर जी (आर.पी.एस.सी) ने बूथ समिति की सभी कार्यकर्ताओं को केंद्र सरकार व राज्य सरकार की लाभकारी योजनाओ को घर घर तक पहुचाने को कहा | सरकार जनता के लिए योजनायें बनाती हैं परन्तु जागरूकता की कमी के कारण लोगो तक योजनाऐ पहुच नहीं पाती | यह भाजपा के कार्यकर्ताओ का कार्य हैं की योजनाओ को घर घर तक पहुंचाए |

भाजपा के जिला अध्यक्ष अरविन्द यादव ने बूथ अध्यक्षों को भाजपा के आने वाले सभी कार्यकर्मो को बूथ स्तर तक पहुचने के निर्देश दिए| कार्यकर्ताओ को कहा की भाजपा की जीत के लिए कार्यकर्ताओ को हर दिन के कुछ समय भाजपा को देना आवश्यक हैं| जितना समय भाजपा को मिलेगा उतना भाजपा की जीत सुनिश्चित होगी |

मण्डल अध्यक्ष सोहन शर्मा ने बताया की 15 दिसम्बर को क्रमश: वार्ड 30 की रामलीला मैदान जोह्न्स्गंज में 5 बजे , वार्ड 26 की पार्षद उर्मिला गडवाल के निवास स्थान पर 6 बजे , वार्ड 33 की खंडेलवाल धर्मशाला में 7 बजे बूथ समितियों की बैठक रखी गयी हैं ||

error: Content is protected !!