अजमेर के हरफनमौला पी कुमार जैन का निधन

अजमेर नगर परिषद में गार्डन सुपरवाइजर के पद पर रहते हुए मशहूर हरफनमौला पी कुमार जैन का 6 अक्टूबर को 84 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार पुष्कर रोड स्थित श्मशान स्थल पर सायं चार बजे किया गया। वे अपने पीछे पत्नी सुशील देवी, पुत्र राजीव जैन, कोसिनोक जैन और तीन बेटियों का भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं। अजमेर शहर के पुराने लोग जानते हैं कि पी कुमार भले ही गार्डन सुपरवाइजर के पद पर रहे हों, लेकिन परिषद के हर कार्य में दखल था। लाल रंग की मोटर साइकिल पर लम्बे चैड़े, गौरे चिट्टे पी कुमार अपने हीरों अंदाज में निकलते थे तो बाजारों में खलबली मच जाती थी। जैन के पास अतिक्रमण हटाने का काम भी था। स्ट्रीट लाइट हो या फिर सुभाष बाग में फ्लावर शो। सभी का कार्य पी कुमार करते थे। सुभाष बाग का फ्लावर शो तो पूरे राजस्थान में मशहूर था। इसके साथ ही जैन ने प्रेस फोटो ग्राफर के रूप में भी कार्य किया। यह भी कहा जा सकता है कि जैन ने ही अजमेर में प्रेस फोटोग्राफी की शुरुआत की। नगर परिषद से सेवा निवृत्ति के बाद कई वर्षों तक उन्होंने अजमेर क्लब में अपनी सेवाएं दीं। स्व. जैन की खुश मिजाजी के बारे में शहर के पुराने लोग अच्छी तरह जानते हैं। छोटे पुत्र कोसिनोक जैन भी अपने पिता के पद चिन्हों पर चल रहे हैं। जैन समाज की धार्मिक और सामाजिक गतिविधियों में कोसिनोक सक्रिय हैं। मोबाइल नम्बर 9828053399 पर कोसिनोक से संवाद कर स्वर्गीय जैन को श्रद्धांजलि दी जा सकती है। उठावना 8 अक्टूबर को प्रातः 9ः30 पर महावीर सर्किल स्थित बाबा की नसिया में होगी।

एस.पी.मित्तल

error: Content is protected !!