विजय संकल्प वाहन रैली निकाली गई

अजमेर 2 मार्च 2019। भारतीय जनता पार्टी शहर जिला अजमेर द्वारा आज केंद्रीय नेतृत्व के आह्वान पर अजमेर की उत्तर व दक्षिण विधानसभा द्वारा विजय संकल्प वाहन रैली निकाली गई भाजपा के कार्यकर्ताओ द्वारा विजय के संकल्प के साथ इस रैली का आरम्भ प्रात 11 बजे उत्तर व दक्षिण दोनों विधानसभाओं में किया उत्तरा विधानसभा में दीनदयाल उपाध्याय स्मारक और दक्षिण विधानसभा में तोपदड़ा स्कूल से किया।
उत्तर विधानसभा की विजय संकल्प वाहन रैली बजरंग गढ़ चौराह के पास स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मारक से होते हुए विजय स्मारक, फवारा चौराह होते हुए, नया बाजार, गोल प्याऊ, चूड़ी बाजार, नगर निगम, गांधी भवन से क्लॉक टावर, पड़ाव होते हुए केसरगंज चक्कर विजय संकल्प पर पहुंची तो वहीँ दक्षिण विधानसभा की रैली तोपदड़ा स्कूल से होते हुए पाल बिछला,मार्टरनल ब्रिज, अलवर गेट,भजनगंज, जोन्सगंज,सुभाषनगर, रामगंज होते हुए,भगवानगंज,आशागंज,पद्माडेयरी, से केसरगंज चौराहै पर समाप्त हुई।
रैली के पश्चात् सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष शिवशंकर हेड़ा ने कहा कि इस रैली का मुख्य उद्देश्य कार्यकर्ताओं में आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर और अधिक सक्रिय करना व केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं व विकास कार्यों के साथ-साथ राष्ट्र के नवनिर्माण में किए गए महत्वपूर्ण कार्यों से आमजन को अवगत करवाना उन्होंने कहा कि आज का युवा देश के यशस्वी प्रधानमंत्री को वापस देश की बागडोर देना चाहता है और उन्हें यह भरोसा है कि देश सुरक्षित हाथों में है।
विधायक श्रीमती अनीता भदेल ने कहा कि यह रैली भाजपा की पहले से प्रस्तावित थी किन्तु आज देश के वीर सपूत अभिनन्दन के वापस लौटने की ख़ुशी में इस रैली का उत्साह दो गुना हो गया है।
पूर्व सभापति सुरेंद्र सिंह शेखावत ने कह कि इस संकल्प रैली से आज हम सभी यह संकल्प लेकर जायेंगे की इस बार 400 पार का जो भाजपा का लक्ष्य है उसे हम प्राप्त करेंगे।
अंत में रैली के संयोजक आनंद सिंह राजावत ने उत्तर विधानसभा संयोजक दीपक सिंह राठौड़, सह संयोजक नरेंद्र सिंह शेखावत एवं पंकज कुलियाना ,दक्षिण विधानसभा का संयोजक रंजन शर्मा सह संयोजक विशाल वर्मा एवं सोनू त्यागी सहित सभी कार्यकर्ताओं का रैली को सफल बनाने के लिए आभार व्यक्त किया।
आज की रैली में मेयर धर्मेंद्र गहलोत , महामंत्री जयकिशन पारवानी , रमेश सोनी ,डॉ दीपक भाकर ,राजेश शर्मा , सोहन शर्मा , योगेश शर्मा, राजकुमार लालवानी ,बलराज कच्छावा , मुकेश खींची , प्रचार मंत्री संदीप गोयल , नीरज जैन , जे के शर्मा , धर्मेंद्र शर्मा ,चंद्रेश सांखला , संतोष मौर्य ,बिना टाक , प्रशांत यादव , अशोक राठी , नरेंद्र सिंह शेखावत , डॉ अरविन्द शर्मा , मुकेश मीणा ,हेमंद्र जैन ,गौरव मीणा , मयंक शर्मा , रूपेंद्र शोभावात , रविंद्र सिंह जादोन , श्यामबाबू वर्मा , प्रवीण धानका , वरणदीप सिंह , सीमा पलड़िया , जीतू अरोडा सहित कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहे।

संदीप गोयल
प्रचार मंत्री
9352004484

error: Content is protected !!