चेटीचंड के उपलक्ष में 16 दिवसीय महोत्सव, 25 संस्थाओं के सहयोग से 32 कार्यक्रम

महोत्सव का शुभारम्भ 15 मार्च को, संत-महात्माओं के सान्निध्य में ध्वाजारोहण होगा
चेटीचंड महोत्सव फोल्डर का विमोचन
अजमेर 23 फरवरी। पूज्य झूलेलाल जयन्ती समारोह समिति के संयोजन में शहर की विभिन्न क्षेत्रीय सिंधी पंचायतों, सामाजिक संस्थाओं और स्कूलों के आपसी सहयोग से चेटीचंड महापर्व के शुभ अवसर पर अजमेर में छठीं बार 16 दिवसीय महोत्सव आयोजित किया जा रहा है। इसकी शुरुआत 15 मार्च को सायं 5 बजे जतोई दरबार में दांदूराम साहेब दरबार ट्रस्ट की देखरेख में संत-महात्माओं के सान्निध्य में ध्वजारोहण कार्यक्रम के साथ होगी और 30 मार्च 2020 को सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ समापन होगा।
अध्यक्ष कंवल प्रकाश किशनानी ने बताया कि 16 दिन में 32 विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे, जिसमें 25 संस्थाओं का सहयोग रहेगा, जिसमें धार्मिक व सांस्कृतिक, 19वां सिन्धियत मेलो, महिला जुलूस, रक्तदान शिविर, सिंधी व्यंजन, नृत्य, गायन, लाडा, डांडिया छेज् झूलेलाल बनो प्रतियोगिता, प्रभात फेरी, सामूहिक दीपदान व पंचाग विमोचन,हवन, मुण्डन व जनेउ, नवसम्वतंसर व चेटीचण्ड पर संगोष्ठी व सभी संस्थाओं द्वारा चेटीचण्ड शोभायात्रा जुलूस का मार्ग में जगह-जगह स्वागत इत्यादि कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे।
महामंत्री महेन्द्र कुमार तीर्थाणी नें बताया कि इस सिलसिले में सहकार कर रही सभी संस्थाओं के प्रतिनिधियों की वृहद बैठक में कार्यक्रम के फोल्डर का विमोचन स्वामी कॉम्पलैक्स में हुआ।
संरक्षक गिरधर तेजवाणी ने कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि 15 मार्च को सायं 5 बजे ध्वजारोहण, संतों का आशीर्वाद, झूलन की ज्योत, महाआरती, प्रसादी का आयोजन जतोई दरबार, नगीना बाग, स्वामी दांदूराम साहेब ट्रस्ट की ओर से राजेश खटवाणी व घनश्याम भगत के संयोजन में होगा।
16 मार्च को झूलेलाल के पंझड़े, संतों का आशीर्वचन, आरती व भण्डारा झूलेलाल मंदिर, जे.पी. नगर में झूलेलाल सेवा समिति मदार द्वारा आयोजित किया जायेगा, जिसकी संयोजक दादी पुष्पा साधवाणी व लीला आसनाणी रहेंगी।
17 मार्च को महारानी लाडी बाई सिन्धु मातृ शक्ति जुलूस, भारतीय सिन्धु सभा, अजय नगर ईकाई की ओर से निकाला जायेगा, जुलूस सतगुरू काॅलानी से आरम्भ होकर पार्वती उद्यान पर सम्पन्न होगा। जिसके संयोजक रमेश सुनीता लख्याणी व सुनीता भागचंदाणी होगें।
18 मार्च को युवा रक्तदान व रक्त गु्रप जांच शिविर का आयोजन जे.एल.एन. ब्लड बैंक में सिन्धी युवा संगठन द्वारा होगा, जिसके संयोजक कमल लालवानी रहेंगे।
19 मार्च को संत कवंरराम धर्मशाला, पडाव में चेटीचण्ड व नवसंवत्सर पर व्याख्यान आयोजित किया जायेगा, संत कवंरराम मण्डल की ओर से आयोजित संगोष्ठी के संयोजक सचिव दिलीप बूलचंदाणी होगें।
20 मार्च सिन्धी लाद्ा व ताम् प्रतियोगिता सिन्धी समाज महासमिति द्वारा रसोई बैंक्वट हाॅल स्वामी काॅम्पलेक्स में आयोजित किया जायेगा जिसके संयोजक प्रेम केवलरामाणी व हेमा साधवाणी रहेगी।
21 मार्च को सिन्धु समिति की ओर से 19वां सिन्धियत मेले का आयोजन आजाद पार्क में रखा गया है जिसके संयोजक नरेन्द्र बसराणी होगे।
22 मार्च को रसोई बैंक्विट हाॅल स्वामी कॉम्पलैक्स में सिंधी समाज महासमिति की ओर से सिन्धु रत्न समारोह, जिसके संयोजक गिरधर तेजवाणी रहेंगे।
 इसी दिन सिन्धियत की सुहिणी शाम, बहिराणा और आम भण्डारा, सामुदायिक भवन मधुबन कॉलोनी में सिन्धी सोशल वेल्फेयर सोसायटी नाका मदार की ओर से होगा, जिसके संयोजक राजू दादलाणी रहेंगे।
 इसी दिन सिन्धियत की सौगात और पूजन एवं आम भण्डारा श्री आलकेश्वर महादेव मंदिर, अम्बे विहार बी.के. कौल में जय झूलेलाल सेवा समिति और बी.के. काॅल नगर द्वारा आयोजित किया जायेगा। जिसके संयोजक हरीश शिवनाणी और वासदेव टिलवाणी रहेगें।
23 मार्च को शहीद हेमू कालानी की 97वीं जयंती के अवसर पर झूलेलाल जयंती समारोह समिति, डिग्गी चैक पर सिन्धी समाज द्वारा पुष्पांजलि कार्यक्रम होगा, जिसके संयोजक मुरली भागचंदाणी रहेंगे। भारतीय सिन्धु सभा की सभी ईकाईयों की ओर से भी कार्यक्रम होगें। जिसके संयोजक मोहन कोटवाणी होंगे।
 इसी दिन पूज्य सिन्धी पंचायत की ओर से सिन्धु भवन, पंचशील पर चेटीचण्ड झण्डा रोहण होगा। जिसके संयोजक मुकेश आहुज व श्रीचंद मोतियाणी होगें ओर सिन्धी लाद्ा चटाभेटी सिन्धु भवन पंचशील में आयोजित किया जायेगा। जिसकी संयोजक कान्ता मोतियाणी व कमला विधाणी रहेंगी।
 इसी दिन सुहिणी शाम झूलण के नाम कार्यक्रम अजयनगर सिन्धी समाज द्वारा ईश्वर मनोहर उदासीन आश्रम हिलटाॅप पर आयोजित किया जायेगा। जिसके संयोजक मोहन लालवाणी होंगे।
 इसी दिन पूज्य बहिराणा साहिब व सांस्कृतिक कार्यक्रम, ओंकारेश्वर मन्दिर, ए ब्लाॅक चन्द्रवरदाई नगर में सिन्धु विकास समिति चन्द्रवरदाई नगर द्वारा आयोजित किया जायेगा जिसके संयोजक प्रकाश मूलचन्दाणी रहेगें।
24 मार्च को झूलण की मौज और बहिराणा, शिव मंदिर जी.एल.ओ. डी.आर.एम. कार्यालय पर आयोजित किया जायेगा। जिसके संयोजक कमल मोतियाणी व अशोक टेवाणी रहेंगे। इसी दिन महापुरुषों की वेशभूषा, निबंध, चटाभेटी प्रतियोगिता और सांस्कृतिक कार्यक्रम संत कवंरराम उ.मा. विद्यालय, हरिसुन्दर बालिका उ.मा. विद्यालय, स्वामी सर्वानन्द उ.प्रा. विद्यालय, रा.उ.मा. विद्यालय खारी खुई व आदर्श विद्यालय में आयोजित किये जायेगें।
 इसी दिन पूज्य बहिराणा साहेब, छेज व सांस्कृतिक कार्यक्रम पूज्य उद्ेरोलाल मंदिर आशागंज में नवयुवक मण्डल आशागंज द्वारा आयोजित किया जायेगा। जिसके संयोजक रमेश गागनाणी, अजीत पमनाणी रहेंगे।
 इसी दिन सिन्धडीअ जी सुरहाण, ब्ारन जो सांस्कृतिक कार्यक्रम सिन्धु भवन पंचशील में पूज्य सिन्धी पंचायत पंचशील द्वारा आयोजित किया जायेगा। इसके संयोजक पूजा तोलाणी व माला टेवाणी रहेगें। साथ ही सुहिणी शाम झूलण जे नाम सांस्कृतिक कार्यक्रम और बुजूर्गो का सम्मान इसी दिन सिन्धी सेवा समिति वैशाली नगर द्वारा पं. दीनदयाल उपाध्याय सामुदायिक भवन वैशाली नगर में आयोजित किया जायेगा। जिसके संयोजक जयप्रकाश मंघाणी रहेंगे।
25 मार्च को चेटीचंड दिवस पर पूज्य सिन्धी पंचायत की ओर से पंचशील नगर में प्रभात फेरी निकाली जायेंगे । जिसके संयोजक राधा कृष्ण आहुजा व मनोज मेंघाणी होंगे। साथ ही लेखराज ठाकुर के संयोजन में नवयुवक सेवा मण्डल आशागंज की ओर से भी प्रभातफेरी निकाली जाएंगी। झूलेलाल सेवा मण्डली द्वारा झूलेलाल मन्दिर चैरसियावास रोड पर इसी दिन से हवन, मुण्डन, जनेउ व पंचाग विमोचन कार्यक्रम होगा जिसके संयोजक प्रकाश जेठरा होंगे। इसी दिन बहिराणा साहिब, पूजन, छेज व प्रसादी वेस्टर्न रेल्वे सिन्धु सभा द्वारा एकता हाॅल कैरिज कारखाना में आयोजित किया जायेगा। इसी दिन बहिराणा साहिब, पूजन, छेज व प्रसादी व्यापारिक संगठन अहाता मौहल्ला द्वारा आहता मौहल्ला चैक पर आयोजित किया जायेगा। जिसके संयोजक अश्वनी शास्त्री होगें। साथ ही कीर्तन, आरती, पल्लव और छेज प्रसादी का आयोजन। इसी दिन प्रेमप्रकाश आश्रम आदर्श नगर में भाटिया प्रापर्टीज चन्द्रवरदाई नगर द्वारा किया जायेगा। चेटीचंड जुलूस का मार्ग में स्वागत किया जायेगा।
26 मार्च को सांस्कृतिक कार्यक्रम बेहराणों, बुजुर्गों का सम्मान कार्यक्रम सिन्धु साहिल्य ऐं कल्चरल सोसायटी द्वारा जीवनदीप काॅलोनी वैशाली नगर में आयोजित किया जायेगा जिसके संयोजक एम.टी. वाधवाणी रहेगें।
27 मार्च को सिन्धी कवि सम्मेलन स्वामी काॅम्पलेक्स में डाॅ. तुलसीदास जन्म शताब्दी समारोह समिति की ओर से की जायेगी जिसकी संयोजक श्रीमति शकुंतला अछरिया होगी।
28 मार्च सिन्धी लेडीज क्लब का सालाना जलसा की ओर से स्वामी काॅम्पलेक्स में रखा गया है जिसकी संयोजक दिशा किशनानी होगी।
इसी दिन सांईबाबा कम्प्यूनिटी हाॅल में, बहिराणा साहिब ऐं सांस्कृतिक कार्यक्रम चंद्र रूपाणी एण्ड पार्टी द्वारां आयोजित किया जायेगा। जिसके संयोजक चन्द्रप्रकाश व राजेन्द्र कुमार रूपाणी होगें।
29 मार्च को सांस्कृतिक संध्या, सम्मान समारोह, पंचांग का विमोचन, प्रसादी व भव्य अतिशबाजी का कार्यक्रम आदर्श सिन्धी पंचायत आदर्श नगर द्वारा प्रेमप्रकाश आश्रम आदर्श नगर में आयोजित किया जायेगा। जिसके संयोजक गिरिश बासाणी होगें।
30 मार्च को झूलेलाल छठी उत्सव झूलेलाल सेवा मण्डली द्वारा पूज्य झूलेलाल मन्दिर वैशाली नगर पर होगा, जिसके संयोजक खुशीराम ईसराणी होंगे। इसी दिन नवयुवक मण्डल द्वारा इच्छापूर्ण झूलेलाल मंदिर चांदबावड़ी में आयोजित किया जायेगा जिसके संयोजक रमेश महाराज होगें।
4 अप्रेल को चेटीचण्ड महोत्सव का समापन समारोह स्वामी काम्पलेक्स पर रखा गया है। जिसके संयोजक ईसर भंभाणी होगें।
कार्यक्रम के सफल आयोजन व सभी कार्यक्रमों की पूर्ण जिम्मेदारियां तय रसोई बैंक्विट हाॅल, स्वामी काॅम्पलेक्स में आयोजित की इस बैठक में सभी संस्थाओं के पदाधिकारियों व समारोह समिति के सदस्यों से उपस्थित रहे – हरि चन्दनानी, नरेन शाहनी भगत, हरीश झामनाणी, श्रीचन्द साधवाणी, भगवान कलवाणी, जोधा टेकचन्दाणी, जी.डी. वृंदाणी, जगदीष अबिचंदाणी, रमेश टिलवाणी, तुलसी सोनी, महेश मूलचंदाणी, आई.जी. भम्भाणी, रमेश एच.लालवाणी, नारी बागाणी, महेश ईसराणी, हरकिशन टेकचन्दाणी, मनोज मेंघाणी, श्वेता शर्मा, प्रकाश छबलाणी, हरिराम कोडवाणी, मोहन चेलाणी, मंघाराम भिरयाणी, घनश्याम भगत, ललित भगत, ईश्वर पारवाणी, उत्तम गुरबक्साणी, हरीश खेमाणी, सहित विभिन्न कार्यक्रर्ता उपस्थित थे।
महेन्द्र कुमार तीर्थाणी,
मो.9414705705

error: Content is protected !!