राजीव गांधी की याद में गायों को चारा खिलाया

अजमेर 21 मई ( ) अजमेर शहर महिला कांग्रेस द्वारा आज पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय श्री राजीव गांधी की 29वीं पुण्यतिथि के अवसर पर गायों को चारा खिलाया गया व उनको याद किया गया।
अजमेर शहर महिला कांग्रेस अध्यक्ष सबा खान ने बताया कि 40 वर्ष की अल्पआयु में ही में राजीव गांधी विशाल जनादेश से भारत के सबसे कम उम्र के प्रधानमंत्री बन गये थे। राजीव गांधी राजनीति में आने के अनिच्छुक थे किन्तु परिस्थितियां ऐसी बनी कि उन्हें राजनीति में जबरन प्रवेश करना पड़ा और प्रधानमंत्री के रूप में राजीव गांधी अपनी माता इंदिरा गांधी से अधिक व्यावहारिक और उदार थे। राजीव गाँधी भारत में सूचना क्रांति के जनक माने जाते हैं। देश के कंप्यूटराइजेशन और टेलीकम्युनिकेशन क्रांति का श्रेय उन्हें जाता है व मतदाता की उम्र 21 वर्ष से कम करके 18 वर्ष तक के युवाओं को चुनाव में वोट देने का अधिकार राजीव गांधी ने दिलवाया। इसी के चलते महिला कांग्रेस द्वारा उनकी पुण्यतिथि पर गायो को चारा खिलाया व उनको याद कर उनके नक्षे कदम पर चलने का संकल्प लिया गया।

error: Content is protected !!