सिन्धु दर्शन तीर्थयात्रा का रंगीन फोल्डर का विमोचन

25वें वर्ष पर लेह लद्धाख में होगा प्रथम सिन्धु महाकुम्भ का आयोजन –
अजमेर-24 मार्च- सिन्धु दर्शन तीर्थ यात्रा, लेह लद्धाख को 25 वर्ष पूर्ण होने पर रजत जयंती 2021 में प्रथम सिन्धु महाकुम्भ का आयोजन लेह लद्धाख में 19 से 27 जून 2021 तक किया जा रहा है। यात्रा प्रचार सामग्री में रंगीन फोल्डर व पत्रक का विमोचन सिन्धी समाज महासमिति के अध्यक्ष कवंलप्रकाश किशनानी ने किया। श्री किशनानी ने कहा कि सिन्धु नदी के उद्गम स्थल पर निरंतर हो रहे तीर्थयात्रा को जीवन में एक बार ऐसे तीर्थस्थल की यात्रा करने से ऐतहासिक व आत्यात्मिक धर्मलाभ मिलता है। लेह लद्धाख में आयोजन से वहां की पौराणिक विरासत को जानने व देश दुनिया से जोडने का सफल व सराहनीय प्रयास हो रहा है।
प्रदेश प्रभारी महेन्द्र कुमार तीर्थाणी ने बताया कि सिंधु महाकुभ्ंा का आयोजन 19 जून से 27 जून तक दो ग्रुपों में किया जायेगा। यात्रा सडक मार्ग जम्मू से लेह व चंडीगढ तक व दूसरा मार्ग चंडीगढ से लेह जम्मू तक रहेगा और हवाई मार्ग में दिल्ली से लेह रहेगा। महाकुंभ में 22 जून निर्जला एकादशी व 24 जून ज्येष्ठ पूर्णिमा को शाही स्नान का आयोजन किया गया है।
प्रदेश स्तरीय तैयारी बैठक 27 मार्च को जयपुर में –
सिन्धु देर्शन तीर्थयात्रा की राज्यस्तरीय तैयारी बैठक आगामी 27 मार्च को जयपुर में आयोजित की जा रही है जिसमें मुख्य संरक्षक मा. इन्द्रेश कुमार का मार्गदर्शन मिलेगा। बैठक में भारतीय सिन्धु सभा व हिमालय परिवार के कार्यकर्ता उपस्थित रहेेगें।
अजमेर प्रभारी मोहन तुलस्यिाणी ने बताया कि तीर्थयात्रा का आॅनलाइन पंजीयन प्रारम्भ हो गया है जिसमें देश विदेश से तीर्थयात्री पंजीयन करा रहे है। यात्रा में संत महात्मा, विभिन्न मत पंथो के प्रमुखों को भी निमंत्रित कर जोडा जा रहा है।
सभा के अध्यक्ष नरेन्द्र बसराणी ने कहा कि यात्रा 1997 से ही भारतीय सिन्धु सभा देशभर में कार्यकर्ताओं के सहयोग से चलाई जा रही है और जो निरंतर प्रेरणा का केन्द्र बनी है। प्रदेश के विभिन्न जिलों में प्रचार कर तीर्थयात्रा की चर्चा कार्यकर्ताओं के साथ हो रही है।

बैठक मे अजमेर से प्रथम तीर्थयात्री रहे तुलसी सोनी, सांस्कृतिक प्रभारी घनश्याम भगत महानगर मंत्री महेश टेकचंदाणी, पूज्य सिन्धी पंचायत पंचशील के मनोज मेंघाणी, सिन्धु समिति के भगवान साधवाणी, प्रकाश जेठरा सहित अलग अलग संगठनों के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

(मोहन तुलस्यिाणी)
मो. 9413135031

error: Content is protected !!