आजादी के अमृत महोत्सव पर जैन सोशल ग्रुप ने किये कई कार्यक्रम

आजादी के अमृत महोत्सव में अवसर पर जैन सोशल ग्रुप की अध्यक्षा ने आॅंतेड़ कच्ची बस्ती स्थित राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में झंडारोहण किया। उन्होेने भारत की आजादी के 75 वर्षो के सफर का जिक्र करते हुऐ बहुत सी जगहों पर अभी भी सुधार की आवश्यकता बताई। जिम्मेदार नागरिक होने के नाते उन्होंने सभी से आवहान किया कि आगे बढ़ कर हमें अपने कर्तव्यों और दायित्वों को निभाना चाहिऐ तथा देश की तरक्की में हर संभव योगदान देना चाहिये।

इसके बाद रूपश्री ने जैन सोशल ग्रुप, अजमेर की ओर से आॅतेड़ स्थित दिगम्बर जैन छतरियों पर आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में भाग लिया। वहाॅं ध्वजारोहरण के पश्चात् उपस्थित ग्रुप के सदस्यों को संबोधित करते हुऐ सभी को बधाई दी और आजादी के संधर्ष में बलिदान हुऐ सपूतों को नमन करते हुऐ वंदे मातरम और भारत माता की जय के नारे लगवाऐ। यहाॅं बैंडबाजे की धुन पर राष्ट्रगान का गायन बड़ा अनोखा और दर्शनीय बन पड़ा। इस अवसर पर ग्रुप के पूर्व अध्यक्ष संजय सोनी का माल्यार्पण कर उनका बर्थ डे भी मनाया गया। इसके बाद ग्रुप के द्वारा वृक्षारोपण का कार्यक्रम किया गया। जिममें दिगम्बर जैन बड़ा धड़ा पंचायत के अध्यक्ष प्रदीप पाटनी, सह सचिव नरेश गंगवाल, ग्रुप के पूर्व अध्यक्ष सुभाष बड़जात्या, इंदू जैन, विनय गदिया कोषाध्यक्ष अशोक गदिया, अनिल सालगिया, राजेश बोहरा, अशोक पहाड़िया, निर्मल, जैन, मनोज बड़जात्या, विमल गट्टी, आर सी जैन, प्रदीप सेठी, अनिल दोषी, मनोज कासलीवाल, मनीष जैन, राजकुमार पाटोदी, विनू गंगवाल, चित्रा सेठी, अनिल-अंजू पाटनी सहित समाज के कई गणमान्य लोगों ने भाग लिया। रविवार को दिगम्बर जैन सम्प्रदाय का त्यौहार मोक्ष सप्तमी भगवान पार्श्वनाथ का मोक्ष कल्याणक भी था, जिसके क्रम में ग्रुप के सदस्यों एवं बड़ा धड़ा पंचायत के सदस्यों ने छतरियों स्थित जैन मंदिर में लड्डू चढ़ाये तथा श्री सम्मेद शिखर मंडल विधान में भाग लिया।

इसके बाद रूपश्री एवं सदस्यों ने चाचियावास स्थित महिला कल्याण मंडल के ध्वजारोहण समारोह में शिरकत की जहाॅं रूपश्री ने ध्वजारोहरण किया तथा कैम्पस का अवलोकन किया। दिव्यांग बच्चों की सुमधुर प्रस्तुतियाॅं, देश भक्ति से लबरेज नृत्य व गायन, उनके कार्य कलाप, दक्ष फलोरा नर्सरी, सेंसोरी पार्क, हैंडीक्राफ्ट्स, सागर स्नेह वाटिका आदि सभी कुछ दर्शनीय थे। अजमेर में इस प्रकार की सक्रिय व जीवंत संस्था होना वास्तव में गौरव का विषय है। इस अवसर पर मंडल निदेशक राकेश कौशिक ने संस्था के बीते 46 वर्षो के कार्यकलापों पर प्रकाश डाला। जैन सोशल गु्रप की ओर से बच्चों की जरूरत के उपकरण आदि देने के लिए राशि उपलब्ध कराई गई। महिला कल्याण मंडल की प्रशंसा करते हुऐ रूपश्री ने निदेशक राकेश कोशिक को बधाई दी और आश्वस्त किया कि इस दिशा में और आगे बढ़े यह ग्रुप आपके साथ है। अंत में संस्था प्रधान ईश्वर जी ने सभी का आभार जताया।

अनिल कुमार जैन
9829215242

error: Content is protected !!