भाजपा संगठन को मजबूत बनाने के लिए पन्ना प्रमुखों की नियुक्ति जल्द की जाए-देवनानी

-पृथ्वीराज मंडल के शक्ति केंद्र संयोजकों, प्रभारियों व पार्षदों की हुई साझा बैठक
-मंडल स्तर पर जनआक्रोश आंदोलन करने पर भी हुई चर्चा
-देवनानी ने कहा, पार्टी कार्यकर्ता जनता की समस्याओं का समाधान कराने का करें प्रयास

अजमेर, 27 अप्रैल। शहर भाजपा पृथ्वीराज मंडल के शक्ति केंद्र संयोजकों, प्रभारियों व पार्षदों की साझा बैठक बुधवार को संत कंवरराम काॅलोनी में हुई बैठक में संगठन को मजबूत बनाने के लिए पन्ना प्रमुखों की नियुक्ति प्रक्रिया तुरंत पूरी करने का निर्णय किया गया और मंडल स्तर पर जनआक्रोश आंदोलन करने पर चर्चा की गई।
बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व शिक्षा राज्यमंत्री व अजमेर उत्तर के विधायक वासुदेव देवनानी ने कहा है कि सभी जगह पन्ना प्रमुख बनाने के बाद यह सभी और पार्टी कार्यकर्ता अपने-अपने वार्ड और बूथ क्षेत्रों में सक्रिय भूमिका निभाएं। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता लोगों की समस्याएं जाने और उनका समाधान कराने के लिए भरसक प्रयास करें। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार की जनविरोधी नीतियों और पानी-बिजली सहित विभिन्न समस्याओं से जनता बुरी त्रस्त है। ऐसे में भाजपा कार्यकर्ता ही जनता को समस्याओं से निजात दिला सकते हैं।
देवनानी ने कहा कि कांग्रेस सरकार सभी मोर्चों पर विफल रही है। कानून-व्यवस्था चरमरा गई है। आए दिन लूट, हत्या, बलात्कार, चोरी, डकैती की घटनाएं हो रही हैं। भ्रष्टाचार चरमसीमा पर पहुंच गया है। रोजाना एसीबी द्वारा भ्रष्ट अधिकारियों व कर्मचारियों को रिश्वत लेते हुए टैªप किया जा रहा है। सरकार भ्रष्टाचार पर लगाम नहीं लगा पा रही है। ऐसे में जनता अब भाजपा की ओर आशाभरी निगाहों से देख रही है। उन्होंने कहा कि अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में जनता कांग्रेस का सफाया कर देगी।
बैठक में शहर भाजपा के महामंत्री व पार्षद रमेश सोनी, मंडल अध्यक्ष प्रकाश बंसल, योगेश शर्मा, के.के. त्रिपाठी, राजू साहू, अशोक मुद्गल, अंजलि ढन्जा, हेमलता बंसल, अंकुर मित्तल, संजय जैदिया, सोहन साहू, दिनेश ढन्जा, पंकज शैली, सुनील शर्मा, सुरेंद्र माथुर, जातवेद सोनी, हरीश शहानी, प्रदीप मंघानी आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!