उदयपुर उमरड़ा बड़ी लाईन का कार्य शीघ्र पूरा हो: किरण

उदयपुर। भाजपा की राष्ट्रीय महासचिव एवं विधायक किरण माहेश्वरी ने कहा कि उदयपुरसिटी-चित्तौड़गढ़ आमान परिवर्तन योजना में उमरड़ा तक बड़ी लाईन बिछाना सम्मिलित था। उमरड़ा तक बड़ी लाईन के लिए पुलियाओं का निर्माण भी हो चुका है। केवल लाईन बिछाने का ही कार्य बाकी है। किरण ने केन्द्रीय रेल मंत्री एवं रेल बोर्ड के अध्यक्ष … Read more

भैरोसिंहजी जयन्ति पर श्रद्धासुमन अर्पित

अजमेर। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा भाजपा के प्रेरणा स्त्रोत रहे राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री व भारत के उप राष्ट्रपति रहे श्रद्धेय श्री भैंरो सिहं जी शेखावत की जयन्ति पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए याद किया। क्षेत्रीय विधायक प्रो. वासुदेव देवनानी के निवास पर आयोजित कार्यक्रम में … Read more

ब्रिटेन को मोदी दिख रहे हैं भावी प्रधानमंत्री?

एक लंबे अरसे तक सांप्रदायिकता के आरोप की वजह से गुजरात के मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी से दूरी बना कर रख रहे ब्रिटेन ने अब उनसे नजदीकी कायम करने की सोची है। उसी के तहत ब्रिटिश विदेश मंत्री ने भारत में ब्रिटेन के उच्चायुक्त को मोदी से मिलने के निर्देश दिए और वे मिले भी। इससे … Read more

राजस्थान का सबसे बड़ा बेशर्म कौन विभाग कौन?

जी हाँ इस तरह की एक प्रतियोगिता हुई थी जिसमे नंबर एक पर आया है राजस्थान लोक सेवा आयोग (तालियाँ). वो इसलिए की ये राजस्थान की एक बड़ी सवेधानिक संस्था है पर जिस तरह से एक के बाद एक छोटी छोटी गलतियाँ कर रहे और बड़े बड़े पेज अखबारों में इन पर लिखे जा रहे … Read more

यश चोपड़ा को नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई

मुंबई। जाने-माने फिल्म प्रड्यूसर और डायरेक्टर यश राज चोपड़ा का अंतिम संस्कार कर दिया गया है। जुहू के चंदनबाड़ी में उनका अंतिम संस्कार किया गया। शोक में डूबी फिल्म इंडस्ट्री ने उन्हें नम आंखों से विदाई दी। उनकी अंतिम यात्रा में शामिल होने के लिए बॉलिवुड के सभी लोग पहुंचे। रविवार शाम मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल … Read more

खुर्शीद को हज पर जाने से रोका

ऑपरेशन धृतराष्ट्र ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है जिसके चलते कानून मंत्री सलमान खुर्शीद के राजनैतिक जीवन की उल्टी गिनती शुरू हो गयी है. प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने कानून मंत्री सलमान खुर्शीद को झटका देते हुए हज पर जाने से रोक दिया है.उनकी जगह विदेश राज्य मंत्री ई. अहमद भारत सरकार के प्रतिनिधि के … Read more

गहलोत ने अपने चाचा की चिता को अग्नि दी

जयपुर। मुख्यमंत्राी अशोक गहलोत ने अपने चाचा श्री मोहनसिंह गहलोत की चिता को अग्नि दी। मुख्यमंत्राी सोमवार को शाम साढ़े चार बजे जोधपुर पहुंचे तथा वहां से सीधे मण्डोर स्थित अपने भाई के फार्म हाउस जाकर श्री मोहनसिंह गहलोत की पार्थिव देह पर पुष्पचक्र अर्पित कर उनके अंतिम दर्शन किये तथा उनकी अर्थी को कंधा … Read more

छपे हुए शब्दों की महत्ता आज भी गांव-गांव तक-गहलोत

जयपुर। मुख्यमंत्राी अशोक गहलोत ने कहा कि आज भी लिखे हुए शब्दों की महत्ता गांव-गांव तक है, ऐसे में इसी भावना के अनुरूप पत्राकारों को कलम चलानी चाहिए। उन्होंने कहा कि यह तभी संभव होगा जब पत्राकार सच्चाई के साथ अपनी बात लिखें। श्री गहलोत रविवार को यहां पिंकसिटी प्रेस क्लब के 21वें स्थापना दिवस … Read more

कन्या भ्रूण हत्या के खिलाफ जाग्रति हेतु कन्या पूजन समारोह

अजमेर। भारतीय जनता पार्टी कच्ची बस्ती प्रकोष्ठ शहर जिला अजमेर द्वारा शारदीय नवरात्र के पावन पर्व पर आज दुर्गाष्ठमी के दिन स्थानीय रामदेव नगर, राजीव कॉलोनी व आंतेड़ कच्ची बस्ती क्षेत्र में स्थित आंतेड़ बगीची में कन्या पूजन समारोह आयोजित किया गया। प्रकोष्ठ के शहर जिला संयोजक जोगेन्द्र सिंह ठाकुर ने बताया कि प्रसिद्ध भजन … Read more

सरवाड़ में नगर पालिका ने हटाया अवैध अतिक्रमण

सरवाड़ में नगर पालिका प्रशासन ने सोमवार को रावण चौक में हो रखे अतिक्रमण को हटाने की कारवाई की । जानकारी के अनुसार दशहरे मेले के चलते नगर पालिका ने यह ठोस कदम उठाया है । नगर पालिका के अधिकारी मय जाप्ते के साथ सुबह 9:00 बजे रावण चौक पहुचे । जहा पर उन्होंने प्रशासनिक … Read more

गणेश सागर मोरी खोलने पर कटसूरा में तनाव

अरांई। समीपवर्ती ग्राम कटसूरा के गणेश सागर तालाब की मोरी खोलने को लेकर विवाद खडा हो गया। गांव दो धडों में बंट गया। एक पक्ष मोरी खोल कर खेतों की पिलाई करना चाहता है तथा वहीं दूसरा पक्ष तालाब से पान नहीं निकालने एवं भूमि जल स्तर की बढोत्तरी की दुहाई देकर मोरी खोलने का … Read more

error: Content is protected !!