आनासागर स्कैप चैनल खोलने से खानपुरा की फसलें हुई बर्बाद

अजमेर। मौसम विभाग द्वारा अजमेर में तेज बारिश की चेतावनी के बाद आनासागर झील के चैनल गेट से छोडे़ गये पानी ने शहर के कई इलाकों में घुसकर करोड़ो रुपयों का नुकसान कर दिया। झील के तीन चैनल गेटो से छोड़ा जा रहा पानी तेज गति से खानपुरा गांव के खेतों में जा घुसा। जिससे … Read more

शराब का गोदाम बना फैक्ट्री संचालकों के लिये मुसीबत

अजमेर। परबतपुरा स्थित रिकों इंडस्ट्रीयल ऐरिया में आरएसबीसीएल के शराब गोदाम से फैक्ट्री संचालकों को कई तरह की परेशानियों से दो चार होना पड़ता हैं। फैक्ट्री संचालकांे ने गोदाम को खाली कराने के लिए अदालत के जरियें गोदाम संचालक को नोटिस भी दे दिया लेकिन हरबार जल्द से जल्द गोदाम खाली करने के आश्वासन देने … Read more

तीर्थ नगरी पुष्कर में हुई झमाझम बारिश

सोमवार को तीर्थ नगरी पुष्कर में जम कर बारिश हुई। तेज बारिश के कारण कई स्थानों पर पानी भर गया। यह फोटो गुरूद्वारे के सामने का है। फोटो पुष्कर के वरिष्ठ पत्रकार नाथू शर्मा ने अपनी फेसबुक वाल पर पोस्ट किया है।

ख़्वाजा फखरूद्दीन का उर्स कुल की रस्म के साथ संपन्न

अजमेर। सूफी संत हज़रत ख़्वाजा मोईनुद्दीन हसन चिश्ती रहमतुल्ला अलेह के बडे़ साहबजादे सूफी संत हज़रत फखरूद्दीन चिश्ती रहमतुल्ला अलेह की सरवाड स्थित दरगाह में चल रहा उर्स छोटे कुल की रस्म के साथ संपन्न हो गया। दरगाह में छोटे कुल की महफिल के दौंरान अजमेर के शाही चौके के कव्वाल असरार हुसैन और मेाहम्मद … Read more

आरएएस में राजस्थान के अभ्यर्थियों की राह हुई आसान

वर्ष 2013 की राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवा प्रतियोगी परीक्षा में राजस्थान के अभ्यर्थियों की राह हुई आसान राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवा प्रतियोगी परीक्षा, 2013 हेतु राजस्थान सरकार द्वारा संशोधित नियमों के अन्तर्गत आयोग द्वारा नवीन परीक्षा योजना व पाठ्यक्रम तैयार कर लिया गया है। राज्य सरकार द्वारा समय के साथ प्रशासन की चुनौतियों … Read more

युवा पीढ़ी को प्रेरणा देने में स्मारकों का अहम भूमिका-टिबरेवाल

अजमेर। राजस्थान के पूर्व कार्यवाहक राज्यपाल एवं पूर्व कार्यवाहक मुख्य न्यायाधिपति एन. एल. टिबरेवाल ने कहा है कि युवा पीढ़ी को प्रेरणा देने में स्मारकों की अहम भूमिका है। वे रविवार को यहां हरिभाऊ उपाध्याय नगर विस्तार स्थित महाराजा दाहरसेन स्मारक पर सिंधुपति महाराज दाहरसेन के 1301वें बलिदान दिवस के मौके पर आयोजित समारोह को … Read more

बंधन तोड़ मिलावे राम – संत औंकार

केकड़ी I भक्ति स्वतंत्र हैं इसमें किसी प्रकार का बंधन नहीं होता सदगुरू ही बंधनों को तोड़ रमे राम के परम पिता परमात्मा के दर्शन कराते हैं। ये उद्गार संत औंकार ने अजमेर रोड़ पर स्थित निरंकारी सत्संग भवन में आयोजित सत्संग के दौरान व्यक्त किये। निरंकारी सत्संग मण्डल प्रवक्ता रामचन्द्र टहलानी ने बताया कि संत … Read more

नामावली पुस्तिका का किया विमोचन

अजमेर। शनिवार शाम कायस्थ सभा रातीडांग द्वारा सदस्यो की नामावली पुस्तिका का विमोचन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्यअतिथि निगम सीईओ विनिता श्रीवास्तव, विशिष्ट अतिथि कायस्थ सभा के अध्यक्ष अनिल नाग, महासचिव विष्णु प्रसाद माथुर थे। श्रीवास्तव ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि कोई भी समाज उनके सदस्यों की सक्रिय भागीदारी से … Read more

सेंट्रल बैंक के एटीएम का उद्घाटन

अजमेर। सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया के कार्यकारी निदेशक मलय मुखर्जी ने रविवार को रामनगर शाखा के एटीएम का उद्घाटन किया। उन्होनें बताया कि अजमेर शहर में सेट्रंल बैंक ऑफ इंडिया की दो शाखायें है और 5 एटीएम यहां लगाये गये हैं। जिससे स्थानीय ग्राहकों को बेहतर सुविधायें मिल सके।

काली माता की निकाली शोभायात्रा

अजमेर। अखिल राजस्थान रेगरान विकास समिति द्वारा रविवार को रेगरान पंचायत चारोबारी के सौजन्य से मां काली का मेला आयोजित किया गया। अध्यक्ष अरविन्द धोलखेडीया ने बताया कि रविवार सुबह माता की सवारी डिग्गी बाजार से गाजेबाजांे के साथ शुरू होकर नयाबाजार, आगरा गेट, बजरंग गढ़ चौराहा, बस स्टेंड होते हुए घूघरा घाटी स्थित कालीमाता … Read more

ऑक्सीजन देने के लिए फांउड्री क्लिनिक का आयोजन

अजमेर। अजमेर ज़िला लघु उद्योग संघ और फाउंडेशन फॉर एमएसएमई संस्था के संयुक्त तत्वाधान में रविवार को हरिभाऊ उपाध्याय नगर विस्तार स्थित उद्योग भवन में फाउंड्री क्लिनिक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य फांउड्री तकनीकी जानकारी उपलब्ध करवाकर फाउंड्री उद्योगांे को और अधिक स्पर्धापरक बनाना हैं। कार्यक्रम में फाउंड्री एक्सपर्ट एन रामामूर्ति और गुणवत्ता … Read more

error: Content is protected !!