नसीम ने शिविर में पट्टे वितरित किये

अजमेर। शिक्षा राज्य मंत्री नसीम अख्तर इंसाफ ने आज श्रीनगर पंचायत समिति की ग्राम पंचायत रामनेर की ढाणी में आयोजित शिविर का अवलोकन किया और ग्रामीणों को पट्टे वितरित किये। शिक्षा राज्य मंत्री ग्रामीणों से मिली और विशेष योग्यजन और गरीब महिला-पुरूषों के दुख दर्द सुने। आधे घंटे में बीपीएल प्रमाणपत्र शिविर में 58 वर्षीय विकलांग श्री … Read more

ग्रामीणों में सुविधाओं का पूरा-पूरा सदुपयोग हो- रघु शर्मा

अजमेर । मुख्य सचेतक डॉ. रघु शर्मा ने आज प्रशासन गांवों के संग अभियान के तहत केकड़ी पंचायत समिति की ग्राम पंचायत मोलकिया में आयोजित शिविर में 130 व्यक्तियों को निशुल्क भूमि के पट्टे दिये। शिविर में पंचायतीराज अधिनियम की धारा 157 व 158 के तहत 230 पट्टे जारी हुए। डेढ़ हजार से अधिक ग्रामीणों … Read more

राजकीय महाविद्यालय में रक्तदान शिविर लगाया

अजमेर। राजकीय महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना व रेड रिबन क्लब के संयुक्त तत्वावधान में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में रक्तदान करने के लिए विद्यार्थियों में अच्छा उत्साह था, लगभग 30 से अधिक विद्यार्थी स्वयंसेवकों ने रक्तदान किया। स्वयंसेविकाओं ने भी रक्तदान में सक्रिय भागीदारी निभाई। इस अवसर पर प्राचार्य प्रॉफेसर ई … Read more

कैरिज कारखाने में जश्न ए ईद मिलादुन्नबी

अजमेर। सीरते पाक व जुमा कमेटी, कैरिज कारखाना के तत्वावधान में शनिवार को कैरिज कारखाने में जश्ने-ईद-मिलादुन्नबी का जलसा आयोजित किया गया। कैरिज कैंटीन के एकता हाल में हजरत मोहम्मद मुस्तफा सल्लल्लाहो अलैही वसल्लम की जिन्दगी और शिक्षा पर रोशनी डाली गई। इस मौके पर मुख्य अतिथि शिक्षा राज्यमंत्री नसीम अख्तर, मदरसा बोर्ड अध्यक्ष मौलाना … Read more

अजमेर शहर के विकास पर सब एक राय

अजमेर। वैशालीनगर स्थित मनीषी समर्थदान पत्रकार भवन के सभागार में सिटीजंस कौंसिल के तत्वावधान में अजमेर के विकास को लेकर एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में संभागीय आयुक्त किरण सोनी गुप्ता, कलेक्टर वैभव गालरिया, मेयर कमल बाकोलिया, न्यास सदर नरेन शाहनी भगत, मंडल रेल प्रबंधक मनोज सेठ, अतिरिक्त कलेक्टर मोहम्मद हनीफ, सिटीजन कौंसिल … Read more

आर्यन पॉलिटैक्निक कॉलेज का रंगारंग कार्यक्रम संपन्न

अजमेर। आर्यन पॉलिटेक्निक कॉलेज द्वारा यूथ स्पार्क 2013 का आयोजन जवाहर रंगमंच पर किया गया। रंगारंग कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने गीत, संगीत, नृत्य के साथ नाटक और फैशन-शो की प्रस्तुति देकर दर्शकों का मनोरंजन किया। कार्यक्रम का शुभारम्भ निशा सिंह शेखावत ने दीप जलाकर किया, रेखा भाटी ने सरस्वती वन्दना पर नृत्य की प्रस्तुति दी। … Read more

दयानंद कॉलेज में हुआ रंगारंग कार्यक्रम

अजमेर। दयानंद महाविद्यालय छात्रसंघ के तत्वावधान में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम तरंग 2013 के अन्तर्गत शनिवार को कला एवं कृषि संकाय के लिए रंगारंग कार्यक्रम रखा गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री प्रोफेसर सांवरलाल जाट, पूर्व जिला प्रमुख सरिता गेना, पार्षद भारती श्रीवास्तव, छात्रसंघ अध्यक्ष महिपाल जाट और कॉलेज प्राचार्य डॉ राजेश कुमार ने … Read more

अजमेर के नेताओं ने दी वसुंधरा को दिल्ली में बधाई

अजमेर। पूर्व मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा के प्रदेशाध्यक्ष बनते ही सोशल मीडिया पर शुभकामनाओं और बधाइयों के दौर शुरू हो गये। वहीं दिल्ली में मौजूद विधायक श्रीमती अनिता भदेल, प्रो. बी पी सारस्वत, कंवल प्रकाश किशनानी, संपत सांखला और अन्य कार्यकर्ताओं ने वसुंधरा राजे के दिल्ली निवास पर पहुंचकर उन्हें बधाई दी। वसुंधरा के प्रदेशाध्यक्ष बनने … Read more

अरांई में एसबीबीजे का स्थापना दिवस मनाया

अरांई । शनिवार को कस्बे में स्टेट बैंक ऑफ बीकानेर एण्ड जयपुर का द्वितीय स्थापना दिवस मनाया गया। एसबीबीजे बैंक में बैंक मैनेजर नरेन्द्र मूलानी की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित कर ग्रामीणों को बैंक कार्यों की जानकारी दी गई। ग्रामीणों को संबोधित करते हुए मूलानी ने कहा कि अरांई कस्बे में ग्रामीणों को राष्ट्रीय स्तरीय बैंकिग … Read more

सैयद मंसूर अली मिडिया प्रभारी नियुक्त

अजमेर। आल इन्डिया तिब्बी कांग्रेस के तत्वावधान में आगामी 12 फरवरी को विश्व यूनानी चिकित्सा दिवस के उपलक्ष में अजमेर में आयोजित किये जाने वाले राष्ट्रीय अधिवेशन के लिऐ शहर कांग्रेस के चिकित्सा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष सैयद मंसूर अली को मिडिया प्रभारी नियुक्त किया है। आल इन्डिया तिब्बी कांग्रेस के राष्ट्रीय महामंत्री डा. सैयद अहमद … Read more

पशुपालक सम्मान पुरस्कार योजना की बैठक आयोजित

अजमेर । जिला कलक्टर श्री वैभव गालरिया ने पशुपालन विभाग के माध्यम से संचालित होने वाली राज्य सरकार की पशुपालक सम्मान पुरस्कार योजना के संबंध में अधिकारियों की बैठक ली। पशुपालन विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ. प्रभुदयाल ने योजना के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि पशुपालकों में स्वस्थ प्रतिस्पर्द्धा की भावना उत्पन्न करने, … Read more

error: Content is protected !!