केन्द्रीय विश्वविद्यालय का पहला दीक्षान्त समारोह एक को

अजमेर। केन्द्रीय विश्वविद्यालय का प्रथम दीक्षान्त समारोह एक सितम्बर 2012 को प्रात: 11 बजे आयोजित होगा। उपकुलपति प्रोफेसर एम.एम. सालुंखे ने बताया कि मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत की अध्यक्षता में आयोजित होने वाले समारोह के मुख्य अतिथि केन्द्रीय सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री श्री कपिल सिब्बल होंगे और दीक्षान्त भाषण देंगे। केन्द्रीय संचार राज्य मंत्री श्री सचिन … Read more

रेगिंग रोकथाम मानिटरिंग सैल:सुपरवाईजर नियुक्त

अजमेर। जवाहर लाल नेहरू मेडीकल कॉलेज में रैगिंग गतिविधि नियंत्रण व रोकथाम के लिए मानिटरिंग सेल स्थापित कर सीमेस्टर स्तर पर सुपरवाईजर व सलाहकार नियुक्त किये गये हैं। प्रिंसपल एवं नियंत्रक डॉ.पी.के.सारस्वत से प्राप्त जानकारी के अनुसार इस कार्य के लिए फैकल्टी स्तर पर सुरपवाईजर के रूप में 7 डाक्टर्स एवं एसोसियिट प्रोफेसर्स लगाये गये … Read more

मेरी पृथ्वी मेरी जिम्मेदारी:1100 पौधे लगाये जायेंगे

अगस्त। नेहरू युवा केन्द्र के सक्रिय ग्रामीण युवा मंडलों ने ग्रामीण क्षेत्रों में पौधारोपण कर मेरी पृथ्वी मेरी जिम्मेदारी अभियान की शुरूआत की। जिला युवा समन्वयक चौधरी धर्मपाल सिंह ने बताया कि इसमें  जिले के ग्रामीण युवा मंडलों को आगामी 21 अगस्त तक 1100 पौधे लगायेंगे।

पेयजल परिवहन के बिलों 20 तक प्रस्तुत कर दें

अजमेर। जिला कलक्टर वैभव गालरिया ने उपखंड अधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि वे जलदाय विभाग व ग्राम पंचायत से 15 अगस्त तक पेयजल परिवहन के बिलों की तहसीलदार नियमानुसार जांच करवाकर 20 अगस्त तक भुगतान योग्य राशि के संबंध में मांग कलेक्ट्रेट कार्यालय को प्रस्तुत कर दें। उपखंड अधिकारी 20 अगस्त के बाद प्राप्त … Read more

अधिकारी राजकीय भवनों के शिलान्यास नहीं करें-सेठी

अजमेर। कार्मिक विभाग के प्रमुख शासन सचिव सुदर्शन सेठी ने परिपत्र जारी कर स्पष्ट किया है कि राजकीय अधिकारी राजकीय भवनों के शिलान्यास व उद्घाटन नहीं करें साथ ही इसका भी ध्यान रखें कि इनके शिलालेखों में उनका नाम अंकित नहीं हो। सांसद, विधायक व जनप्रतिनिधियों को ऐसे समारोह में ससम्मान आमंत्रित कर शिष्ठतापूर्ण व्यवहार … Read more

भजन गायक विनोद अग्रवाल का कार्यक्रम

अजमेर। शुक्रवार को जवाहर रंगमंच पर रात 9 बजे से विख्यात भजन गायक विनोद अग्रवाल की भजन संध्या मयखाना ए कृष्ण संगमकारिणी का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में पास द्वारा ही प्रवेश होगा।

विधवा पेशन व श्रमिको के लिये निःशुल्क शिविर का समापन

अजमेर। प. दीनदयाल उपाघ्याय अन्त्योदय सेवा प्रकल्प अजमेर राज. द्वारा पंजीयन में वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन, विकलांग पेंशन, बी.पी.एल. पेंशन योजना पालाहार योजना व भवन निर्माण श्रमिको के लिये जो 4 अगस्त को प्रारम्भ हुआ था उसके समापन समारोह को कल 17 अगस्त है। स्थान महाराणा प्रताप सामुदायिक भवन, धोला भाटा अजमेर है। इस समापन … Read more

नगर निगम की ओर से आयोजित रोजा अफ्तार

अजमेर। अजमेर नगर निगम की ओर से रमजान माह के मुबारक मौके पर विजयलक्ष्मी पार्क में आयोजित रोजा अफ्तार कार्यक्रम उस वक्त साम्प्रदायिक सद्भाव व भाई-चारे के संदेश की मिसाल बन गया जब विभिन्न धर्मों व तह$जीब के नागरिकों ने मुस्लिम भाईयों के साथ बैठकर रोजा खोला। इससे पूर्व नगर निगम के मेयर कमल बाकोलिया, … Read more

आनासागर झील संरक्षण पर बैठक

अजमेर। नगर सुधार न्यास के अध्यक्ष नरेन शाहनी भगत 17 अगस्त को प्रात: 11 बजे न्यास कार्यालय में आनासागर झील संरक्षण के संदर्भ में अधिकारियों एवं विभिन्न स्वयं सेवी संगठनों के प्रतिनिधियों की बैठक लेंगे।

छात्र संघ चुनाव हेतु 7 कार्यपालक मजिस्टे्रट नियुक्त

अजमेर। जिला मजिस्ट्रेट वैभव गालरिया ने अजमेर में विभिन्न महाविद्यालयों के 18 अगस्त को होने वाले छात्र संघ चुनाव एवं मतगणना दौरान कानून एवं शांति व्यवस्था के लिए 7 कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त किये हैं। उपजिला मजिस्ट्रेट निशु अग्निहोत्री को राजकीय महाविद्यालय एवं विधि महाविद्यालय के लिए, नगर सुधार न्यास की विशेषाधिकारी प्रिया भार्गव को राजकीय … Read more

यातायात प्रबंधन समिति की बैठक स्थगित

अजमेर। 17 अगस्त को कलेक्ट्रेट के सभागार में होने वाली जिला यातायात प्रबंधन समिति की बैठक स्थगित हो गई है । यह बैठक अब 23 अगस्त को प्रात: 11 बजे निर्धारित स्थान पर होगी।

error: Content is protected !!