१०८ में अव्यवस्था से ग्रामीण परेशान, कलक्टर को ज्ञापन

अराई। कस्बे में सचंालित मुख्यमंत्री धनवन्तरी योजना के तहत संचालित १०८ एम्बुलेन्स सुविधा में पिछले ९ दिनों से बंद पडी है। इस कारण ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड रहा है। कई ग्रामीणों द्वारा १०८ पर काल करने पर भी सुविधा के लाभ से वंचित रहना पड रहा है। इस वजह से सामुदायिक स्वास्थ्य … Read more

8311 स्थानों पर बिजली चोरी :3.40 लाख की वसूली

अजमेर। अजमेर विद्युत वितरण निगम लि. के सर्तकता दलों द्वारा बिजली चोरी रोकने के लिए की गई प्रभावी कार्यवाही के तहत चालू वित्तीय वर्ष के मई माह तक 17 हजार 692 स्थानों पर छापामार कार्यवाही की जाकर 8 हजार 311 स्थानों पर बिजली चोरी पकड़ी गयी है। निगम के प्रबन्ध निदेशक पी.एस.जाट ने बताया कि … Read more

शिक्षक संघ सरकार के प्रति आशंकित,सौंपा ज्ञापन

अराई। शिक्षक संघ कि विभन्न मांगों को उपशाखा अराई के शिष्ट मण्डल के सदस्यों ने सोमवार को उपखण्ड अधिकारी कृष्णावतार त्रिवेदी को ज्ञापन सौंपा। सभी सदस्यों ने प्रदेश उपाध्यक्ष रामावतार शर्मा के नेतृत्व में ज्ञापन सौंपा। शिष्टमण्डल के सदस्यों ने ज्ञापन में बताया कि वर्तमान सरकार ने सत्तासीन होने से पूर्व सन् २००८ में अपने … Read more

स्वतंत्रता दिवस समारोह बैठक अब 20 जुलाई को

अजमेर। स्वतंत्रता दिवस समारोह के संबंध में कल 17 जुलाई को कलेक्ट्रेट के सभाकक्ष में होने वाली अधिकारियों की बैठक अब 20 जुलाई को दोपहर 12 बजे होगी।

एंटी रैगिंग कमेटी की बैठक 18 को

अजमेर। जवाहरलाल नेहरू मेडीकल कॉलेज की एंटी रैगिंग कमेटी की बैठक 18 जुलाई को प्रात: 10.30 बजे मेडीकल कॉलेज के सेमीनार हॉल में होगी। इस बैठक में अतिरिक्त कलक्टर शहर जे.के.पुरोहित, सहायक निदेशक प्यारे मोहन त्रिपाठी, उपपुलिस अधीक्षक व मेडीकल कॉलेज के विभिन्न विभागों के कमेटी के सदस्य भाग लेंगे।

रोजगार पंजीयन शिविर नसीराबाद में 18 को

अजमेर। रोजगार कार्यालय 18 जुलाई को बेरोजगार युवाओं के पंजीयन एवं व्यावसायिक मार्गदर्शन के लिए राजकीय व्यापारिक सीनियर उच्च माध्यमिक विद्यालय परिसर में एक दिवसीय शिविर आयोजित करेगा। सहायक निदेशक श्रीमती मीना शर्मा ने बताया कि शिविर में राजस्थान कौशल एवं आजीविका मिशन के तहत संचालित प्राशिक्षण पाठ्यक्रमों के आवेदन भरवाये जायेंगे। आशार्थी अपने शैक्षणिक … Read more

अभाहिम की बैठक आयोजित

केकड़ी,अखिल भारतीय हिन्दू महासभा की बैठक शनिवार को तहसील अध्यक्ष प्रिंस माथुर तथा शहर अध्यक्ष शंकर लाल मेरोठा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में आगामी 17 जुलाई मंगलवार को घण्टाघर स्थित शिव मंदिर में शहस्त्रधारा का आयोजन करने संबंधी निर्णय लिया गया। साथ ही बैठक में निर्णय लिया गया हैं अयोध्या में संत … Read more

जन अभियोग व सर्तकता समिति की बैठक

अजमेर। जिला जन अभियोग एवं सतर्कता समिति की बैठक 27 जुलाई को प्रात: 11 बजे कलेक्ट्रेट के सभागार में होगी। बैठक में विभिन्न 13 मामलों की सुनवाई कर निर्णय लिये जायेंगे।

25 नोडल अधिकारी नियुक्त

अजमेर। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलक्टर श्री वैभव गालरिया ने अजमेर जिले के विधानसभा क्षेत्रों में चलाये जा रहे निर्वाचक नामावलियों के सत्यापन कार्य में युवाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए 25 नोडल अधिकारी नियुक्त किये हैं। अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के लिए प्राचार्य श्रमजीवी कॉलेज, राजकीय सावित्री कन्या महाविद्यालय, संस्कृत महाविद्यालय, सोफिया गल्र्स स्कूल … Read more

बाल फिल्म महोत्सव के संबंध में बैठक 20 को

अजमेर। बाल फिल्म समिति के तत्वावधान में आयोजित होने वाले बाल फिल्म महोत्सव के संबंध में 20 जुलाई को प्रात: 12 बजे कलेक्ट्रेट के सभाकक्ष में उपखण्ड अधिकारियों व जिले के सिनेमाघर के प्रबन्धकों की बैठक होगी।

विश्व जनसंख्या स्थिरीकरण पखवाड़ा

अजमेर। चिकित्सा एवं स्वास्थ विभाग द्वारा आयोजित विश्व जनसंख्या स्थिरीकरण पखवाड़े के तहत कल 14 जुलाई को ग्राम फतेहगढ़, सराधना व जवाजा में जागृति रथ छोटा परिवार सुखी परिवार, लड़की शादी 18 वर्ष के बाद आदि संदेश का प्रचार प्रसार करेंगे। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा. लक्ष्मण हरचन्दानी ने बताया कि जिले के सभी … Read more

error: Content is protected !!