कानून मंत्री ने दोहराया, मैंने कुछ गलत नहीं किया

नई दिल्ली। कोयला घोटाला मुद्दे पर सीबीआइ की स्टेटस रिपोर्ट देखने को लेकर उपजे विवाद के मद्देनजर केंद्रीय कानून मंत्री अश्विनी कुमार ने एक बार फिर कहा है कि उन्होंने कुछ भी गलत नहीं किया है। गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में मंगलवार को केंद्र सरकार के खिलाफ सख्त टिप्पणी की थी। … Read more

विपक्षी एकजुटता तोड़ने को सरकार खेलेगी चीनी कार्ड

नई दिल्ली  । कोयला घोटाले पर संसद न चलने देने पर एकजुट विपक्ष की एकता को तोड़ने के लिए सरकार चीनी घुसपैठ का कार्ड खेलने जा रही है। गुरुवार को सपा राज्यसभा में चीन की घुसपैठ पर विशेष चर्चा का नोटिस देगी, जिसे सरकार स्वीकार कर खासतौर से भाजपा पर दबाव बनाएगी। हालांकि, भाजपा कानून … Read more

सिखों का सोनिया गांधी के घर के बाहर प्रदर्शन

नई दिल्ली। 1984 के सिख दंगा मामले में कांग्रेस नेता सज्जन कुमार को बरी किए जाने को लेकर सिख समुदाय के लोगों का गुरुवार को लगातार तीसरे दिन भी प्रदर्शन जारी रहा। आज सैकड़ों की संख्या में सिख प्रदर्शनकारियों ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के आवास, 10 जनपथ के नजदीक पहुंच कर प्रदर्शन किया और … Read more

‘चुनाव के लिए जरदारी ने कराया सरबजीत का कत्ल’

नई दिल्ली। सरबजीत की मौत से गुस्साई उनकी बहन दलबीर कौर ने पाकिस्तान राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी पर सरबजीत को कत्ल करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि चुनाव की खातिर जरदारी ने सरबजीत को कत्ल करवाया है। कौर ने कहा कि यदि भारत सरकार सही समय पर उनकी बात सुन लेती तो आज … Read more

सरबजीत की मौत पर संसद में हंगामा, लगे पाक विरोधी नारे

नई दिल्ली। पाकिस्तान में भारतीय कैदी सरबजीत की मौत पर लोकसभा में बृहस्पतिवार को जमकर हंगामा हुआ। लोकसभा की कार्यवाही शुरू होते हुए सांसद अपनी सीटों पर खड़े हो गए और उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। इस बीच, ऐसी संभावनाएं जताई जा रही है कि इस मुद्दे पर लोकसभा स्पीकर एक निंदा … Read more

चीन को सबक सिखाने की तैयारी में जुटी सेना

नई दिल्ली। वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) के भीतर घुसपैठ पर अड़ियल रुख दिखा रहे चीन को अब सख्त संदेश देने के विकल्पों पर मंथन शुरू हो गया है। सेनाध्यक्ष जनरल बिक्रम सिंह ने बुधवार को मौजूदा हालात और सैन्य विकल्पों पर केंद्रीय मंत्रिमंडल की सुरक्षा संबंधी समिति को ब्योरा पेश किया। जरूरत पड़ने पर सरकार … Read more

500 शक्तिशाली लोगों में मनमोहन-सोनिया भी

वाशिंगटन। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी उन 16 भारतीयों में शामिल हैं जिन्हें प्रतिष्ठित पत्रिका फॉरेन पॉलिसी ने धरती के सबसे शक्तिशाली 500 लोगों की सूची में शामिल किया है। सूची में इन दोनों के अलावा केंद्रीय वित्त मंत्री पी चिदंबरम, रक्षा मंत्री एके एंटनी, विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद का नाम भी … Read more

कर्नाटक: सोनिया ने भाजपा पर जमकर हमला बोला

गुलबर्गा। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने गुरुवार को कहा कि कर्नाटक को अपनी धर्मनिरपेक्ष परंपरा के लिए जाना जाता है, लेकिन भाजपा के राज में लोगों की सांप्रदायिक भावनाओं को भड़काया गया। कर्नाटक विधानसभा चुनाव प्रचार के आखिरी चरण में आज सोनिया गांधी ने यहां एक विशाल रैली को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र … Read more

मोदी का सरकार पर वार, कहा-देश सुरक्षित हाथों में नहीं

नई दिल्ली। पाकिस्तान में भारतीय कैदी सरबजीत सिंह की मौत पर भाजपा और कांग्रेस ने पाक को आड़े हाथ लेते हुए उसे सरबजीत का हत्यारा बताया है। वहीं, गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरे मसले पर भारत और पाकिस्तान सरकार पर देश की जनता को गुमराह करने का आरोप लगाया है। मोदी ने दिल्ली … Read more

लाश की भी जाति होती है

खैर। सांसों की डोर थमने के बाद माटी का चोला, माटी में ही मिल जाना है। ये अंतिम सत्य है। ये जानते हुए भी कुछ लोगों ने एक लाश के अंतिम संस्कार के आगे अड़ंगा लगा दिया। ये अड़ंगा था जाति को लेकर। हालात तनावपूर्ण हो गए। पुलिस के हाथ-पांव फूल गए। कब्रिस्तान का ताला … Read more

सरबजीत के गांव में पसरा मातम, फूंका पाक झंडा

अमृतसर। लाहौर के अस्पताल में सरबजीत की मौत होने की सूचना मिलने के बाद बृहस्पतिवार को सरबजीत का गृहनगर भीखीविंड (पंजाब) शोक में डूब गया। सरबजीत की मौत की सूचना मिलने के बाद सुबह से ही शहर के सभी प्रतिष्ठान बंद कर दिए गए। लोग सड़कों पर उतर आए और उन्होंने पाकिस्तान विरोधी नारे लगाए। … Read more

error: Content is protected !!