संक्रमण की रोकथाम को कवायद तेज

देहरादून, [जाब्यू]। आपदाग्रस्त क्षेत्रों में संक्रामक बीमारियों की आशंका के मद्देनजर एहतियाती उपायों की रफ्तार तेज हो गई है। संभावित बीमारियों पर नियंत्रण के लिए राष्ट्रीय संक्रामक संस्थान के निदेशक डॉ. रविंद्रन के नेतृत्व में केंद्र द्वारा भेजी गई विशेषज्ञों की टीम बुधवार को देहरादून पहुंची। उधर, प्रभावित क्षेत्रों में संभावित संक्रमण को खत्म करने … Read more

शवों की शिनाख्त में छूटेंगे पसीने

देहरादून, [जाब्यू]। केदार घाटी में कुदरत के कहर में जीवन से हाथ धोने वालों का आंकड़ा सरकार अब तक भले ही एक हजार के इर्द-गिर्द बता रही हो, लेकिन आशंका यही है कि यह आंकड़ा काफी ज्यादा होगा। आपदा के बाद जिंदा बचे लोगों को बचाने की मुहिम में ही लंबा वक्त गुजरने के बाद … Read more

चंद रोज में पता चलेगी हादसे की वजह

रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड में वायुसेना के दुर्घटनाग्रस्त हुए एमआइ 17 हेलीकॉप्टर का कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डर और फ्लाइट डाटा रिकॉर्डर मिल गया है। प्राकृतिक आपदा के बाद फंसे लोगों के लिए राहत कार्य में लगा यह हेलीकॉप्टर मंगलवार अपराह्न गौरीकुंड के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। हेलीकॉप्टर से आ रहे सभी 20 लोग मारे गए, सभी के … Read more

आज सीबीआइ की आजादी पर चर्चा करेगी सरकार

नई दिल्ली। सरकार केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआइ) की आजादी के लिए गठित मंत्रिसमूह के सुझावों पर बृहस्पतिवार को विचार-विमर्श करेगी। माना जा रहा है कि मंत्रिसमूह ने सीबीआइ जांच पर नजर रखते हुए इसे निष्पक्ष और दबाव मुक्त बनाए रखने के लिए सेवानिवृत्त जजों का पैनल गठित करने का सुझाव दिया है। सूत्रों के मुताबिक, … Read more

आतंकी हमले में शहीद जवान की पत्नी ने की खुदकुशी

कोलकाता। आतंकी हमले में फौजी पति की मौत की खबर सुनकर पत्नी ने भी आत्महत्या कर ली। यह घटना कोलकाता के बांकुड़ा स्थित तालडांगरा की है। सोमवार को श्रीनगर में हुए आतंकी हमले में जवान अद्वैत नंदी मारे गए थे। शहीद जवान की पत्नी को जब यह खबर लगी तो वह बर्दाश्त नहीं कर सकी। … Read more

डीयू की पहली कटऑफ लिस्ट: कॉमर्स का प्रतिशत बढ़ा

नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू)की बहुप्रतीक्षित पहली कटऑफ लिस्ट बुधवार देर रात जारी कर दी गई। पिछले वर्ष की तुलना में कॉमर्स, विज्ञान और आ‌र्ट्स के विषयों में कटऑफ में मामूली बढ़ोत्तरी हुई है। पहली बार डीयू में चार वर्षीय स्नातक पाठ्यक्रम और बीटेक कोर्स लागू होने से छात्रों में संशय की स्थिति बनी हुई … Read more

श्रेय लूटने की होड़: कांग्रेस व टीडीपी नेता के बीच हाथापाई

ऋषिकेश। जौलीग्रांट हवाई अड्डे के बाहर उस वक्त माहौल बिगड़ गया जब कांग्रेस व तेलुगु देसम पार्टी के नेताओं के बीच तीखी झड़प हो गई। शाम करीब साढे़ पांच बजे आंध्र के कुछ तीर्थयात्री एक वाहन में सवार हुए। वाहन में जगह न होने के कारण कुछ बाहर रह गए। बाहर रह गए तीर्थयात्रियों ने … Read more

केदारनाथ में गुपचुप दाह संस्कार

देहरादून [जासं]। केदारनाथ में पसरे सन्नाटे के बीच उत्तराखंड सरकार ने गुपचुप तरीके से शवों का अंतिम संस्कार कर दिया। पूरे मामले पर तीन दिन से चुप्पी साधे प्रशासन ने बुधवार शाम को इसकी पुष्टि कर दी। पढ़ें: सड़क संपर्क बहाल करने पर जोर अंतिम संस्कार किए शवों की संख्या का खुलासा करने से परहेज करते … Read more

तूने सोचा मैं मर गया, मैंने सोचा तू..

देहरादून [जागरण प्रतिनिधि]। ‘यार, तो तूने सोचा मैं मर गया और मैं सोच रहा था कि तू’। दून अस्पताल में अगल-बगल के बिस्तर पे लेटे रुद्रप्रयाग के गोभा गांव निवासी लक्ष्मण व योगेश ने जब एक-दूसरे को देखा तो मुंह से यही बात बाहर आई। तभी लक्ष्मण ने पूछा कि मेरा भाई प्रकाश व दोस्त … Read more

अब तो फड़फड़ाने लगी उम्मीद की लौ

देहरादून [सुमन सेमवाल]। इन पथरा चुकी आंखों के अब तो आंसू भी सूख चुके हैं। उम्मीद की लौ बुझने लगी है। सिस्टम की बेरुखी ने बची-खुची आस भी छीन ली। सहस्त्रधारा हेलीपैड पर अपनों की खबर के लिए पिछले 10 दिन से भटक रहे पीड़ितों के परिजन यहां-वहां अधिकारियों के आगे ‘नाक रगड़’ रहे हैं, … Read more

काश! हवा के बजाए जमीं पर होते नेता

देहरादून [दिनेश कुकरेती]। आप बुद्धिजीवी हैं, कांग्रेसी युवराज राहुल गांधी के आपदा प्रभावित क्षेत्र के दौरे के तमाम राजनीतिक निहितार्थ निकाल सकते हैं। कह सकते हैं कि हर कोई दुखों के पहाड़ पर वोटों की बुनियाद रखना चाहता है। पर मैं आपकी तरह बुद्धिजीवी नहीं, पहाड़ को जिया है, इसलिए उसके ‘टूटने’ का दर्द न … Read more

error: Content is protected !!