अजमेर 30 सितम्बर। जिला कलक्टर श्री भवानी सिंह देथा ने मंगलवार शाम कलेक्टे्रट के सभागार में बड़ौदा स्वरोजगार विकास संस्थान की स्थानीय सलाहकार समिति की बैठक ली। उन्होंने संस्थान के माध्यम से कराए जा रहे कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए है। बैठक में अप्रेल से सितम्बर 2014 तक की प्रगति समीक्षा की गई। इसी तरह आरसेटी द्वारा गांव गोद लेने, ऑफ कैम्पस टे्रनिंग, बीपीएल परिवारों के अभ्यर्थियों को वर्ष 2012-13 एवं 2013-14 में प्रदत्त प्रशिक्षण के खर्चों का पुनर्भरण, सरकारी योजनाओं के तहत स्वरोजगार प्रशिक्षण, आरसेटी प्रशिक्षणार्थियों को ऋण सुविधा से जोडऩा सहित अन्य मुद्दों पर चर्चा की गई। बैठक में बैंक ऑफ बड़ौदा के उप महाप्रबंधक श्री जगजीवन राम, अग्रणी जिला प्रबंधक श्री एल.के. सिंघल, बी.आर.के.जी.बी. के अध्यक्ष श्री किरणपाल सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।