वैज्ञानिकों द्वारा दूरस्थ अंचल में कृषक प्रषिक्षण का आयोजन

DSC09622DSC09643बड़वानी 23 मार्च / आत्मा विभाग बड़वानी द्वारा विकासखण्ड पानसेमल के ग्राम बांदरियाबढ़ में कृषक प्रषिक्षण का आयोजन किया गया जिसमें वैज्ञानिक डॉ. एन.के. ताम्बे, इन्दौर द्वारा कृषकोें को सामयिक फसलों में रोग एवं कीड़ो के प्रबंधन के लिये तकनीकी जानकारी एवं स्थानीय नुस्खों की जानकारी दी गई।
डॉ. दिनेष जैन वैज्ञानिक उद्यानिकी कृषि विज्ञान केन्द्र, बड़वानी द्वारा कृषकों एवं कृषक महिलाओं को उद्यानिकी फसलों जैसे, तरबूज, प्याज, टमाटर आदि की जानकारी दी गई। साथ ही उद्यानिकी संबंधी मानक पत्रिका फल-फूल के बारे में जानकारी दी गई। इस दौरान किसानों द्वारा किये गये प्रष्नों का वैज्ञानिकों द्वारा समाधान किया गया। प्रषिक्षण कार्यक्रम में आत्मा विभाग के श्री सुरेष मुवेल (सहसंचालक कृषि), श्री ओ.पी. पाटीदार एस.एम.एस. आत्मा विभाग, श्री श्रीकांत मण्डलोई एस.एम.एस. आत्मा विभाग, पानसेमल उपस्थित थें। प्रषिक्षण में लगभग 70 से अधिक किसनों ने भागीदारी की। इस दौरान ग्राम भातकी में वैज्ञानिकों द्वारा आम के बगीचें एवं तरबूज के खेत का निरीक्षण भी किया गया।
संतोष गेंगेले

error: Content is protected !!