बाड़मेर आठ में से छह पहली बार पहुंचे विधानसभा

vidhayakबाड़मेर राज्य विधानसभा के गठन के लिए सम्पन हुए चुनावो के बाद आये परिणामो में भाजपा ने बाड़मेर जैसलमेर कि आठ सीटो पर फ़तेह हासिल कर नै इबारत लिखी हें। इनमे से छह जने पहली बार विधायक बने हें
बाड़मेर जिले कि शिव विधानसभा से भाजपा के वरिष्ठ नेता पूर्व सांसद मानवेन्द्र सिंह ने कांग्रेस के दिग्गज नेता अमिन खान को करीब बतीस हज़ार मतों से हराकर पहली बार विधायक बने। चूँकि वो बाड़मेर जैसलमेर से तीन बार लोकसभा का चुनाव लड़ चुके हें ,इक बार जीते तो दो बार हारे हें ,इस बार उने भाजपा ने शिव से विधानसभा में उतारा और उन्हें बड़ी कामयाबी मिली।
गुड़ा मलानी से भाजपा के लादूराम विश्नोई पहली बार विधानसभा जायेंगे ,उन्होंने 2003 और 2008 में विधानसभा का चुनाव लड़ा दोनों बार हर गए ,तीसरे प्रयास में इस बार करीब तेंतीस हज़ार मतों से कांग्रेस के दिग्गज जाट नेता और राजस्व मंत्री हेमाराम चौधरी को हराया
चौहटन से भाजपा के तरुण कागा भी पहली बार विधायक बने। उन्होंने भी दो चुनाव लड़े। एक बार निर्दलीय चुनाव लड़ा दूसरी बार भाजपा से। दोनों बार चुनाव हार गए ,इस बार उन्होंने विधायक पदमाराम मेघवाल को करीब तेईस हज़ार से अधिक मतो से हरकलर पिछली हर का बदला ले लिया। वो पहली बार विधायक बने
सिवाना से हमीर सिंह भायल भी पहली बार विधायक बने ,उनका यह पहला चुनाव था ,पहली बार में उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी कांग्रेस के महंत निर्मलदास को तेईस हज़ार से अधिक मतो से हराया
बायतु से भाजपा के युवा कैलाश चौधरी भी पहली बार विधायक बने ,गत बार वो कांग्रेस के दबंग जाट नेता कर्नल सोनाराम चौधरी से चौंतीस हज़ार मतो से हर गए थे ,इस बार उन्होंने कर्नल को तेरह हज़ार मतो से हरा कर बदला ले लिया।
पोकरण से शैतान सिंह राठोड पहली बार विधायक बने ,गत बार वो कांग्रेस के साले मोहम्मद से तीन सौ सैंतीस मतो से चुनाव हर गए थे ,इस बार उन्होंने साले मोहम्मद को चौंतीस हज़ार चार सौ चवालीस मतो से हरा दिया। मारवाड़ कि सबसे बड़ी जीत के हक़दार बने
chandan singh bhati

error: Content is protected !!