सिन्धी भाषा व संस्कृृति से विद्यार्थियों को जोड़ने का प्रयास होगा

सिन्धी अकादमी के अध्यक्ष पद का कार्यभार ग्रहण किया
DSC_353726 अगस्त (वि.)। राजस्थान सिन्धी अकादमी के अध्यक्ष पद पर उदयपुर के हरीश राजानी ने अकादमी कार्यालय में दिनांक 26.8.2017 को पदभार ग्रहण किया।

इस अवसर पर आयोजित सादे समारोह में समाज के गणमान्य नागरिकों एवं नवनियुक्त अध्यक्ष ने सर्वप्रथम भगवान झूलेलाल की प्रतिमा के सम्मुख दीप प्रज्जवलन एवं माल्यार्पण किया। समारोह में उपस्थित समाज के विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों ने अपने सम्बोधन में माननीय मुख्यमंत्री महोदया श्रीमती वसुन्धरा राजे के प्रति आभार प्रकट करते हुये कहा कि सिन्धी समाज की सेवा में समर्पित एक कर्मठ एवं युवा कार्यकर्ता को अकादमी अध्यक्ष मनोनीत किया है।

राजानी ने अपनी भावी योजनाओं एवं कार्यक्रमों की जानकारी देते हुये बताया कि वे समाज के सभी वर्गों एवं साहित्यकारों के मार्गदर्शन में अकादमी को एक नये मुकाम तक ले जायेंगे। उन्होंने कहा कि वे सिन्धी भाषा, साहित्य, कला एवं संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन के लिये हर संभव प्रयास करेंगे। उन्होंने अपने सम्बोधन में उपस्थित महानुभावों को विश्वास दिलाया कि माननीय मुख्यमंत्री महोदया ने उन्हें जो महत्वपूर्ण दायित्व सौपा है उसे सभी के प्रयासों से सफलतापूर्वक पूर्ण करेंगे।

इस अवसर पर भारतीय सिन्धु सभा के प्रदेशाध्यक्ष लेखराज माधू, प्रदेश महामंत्री महेन्द्र कुमार तीर्थाणी, पार्षद श्री मुकेश लखवाणी, प्रतापगढ़ जिलाध्यक्ष लक्ष्मण बूलचन्दाणी, शहर अध्यक्ष चन्द्रकुमार वरयाणी, महामंत्री श्री हीरालाल तोलाणी, प्रदेश सहसंगठन मंत्री डा. कैलाश शिवलाणी, जयकिशन, नन्दलाल लालवाणी, किशन छताणी, ईश्वर मोरवाणी, नवलकिशोर, दीपेश लालवाणी, सुन्दर ठाकुर सहित उदयपुर की बिलोचिस्तान पंचायत के अध्यक्ष नानकराम कस्तुरी, उपाध्यक्ष जितेन्द्र तलरेजा, पूज्य हिरन मगरी सिन्धी पंचायत के अध्यक्ष मुरली राजाणी, राजेश गोकलाणी, कमल पाहूजा, हेमन्त भागवाणी, जवाहर नगर सिन्धी पंचायत के अध्यक्ष भगवान दास जी छाबड़ा, झूलेलाल सेवा समिति के महासचिव सुनील खत्री, उपाध्यक्ष विजय आहूजा, सिन्धी सैन्ट्रल युवा सेवा समिति के उपाध्यक्ष प्रकाश विधानी, उमेश मनवानी, सचिव नरेश राजानी के साथ अलग-अलग पंचायतों के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
सचिव

error: Content is protected !!