सामूहिक विवाह के पोस्टर-बैनर का लोकार्पण किया

1111बीकानेर। श्री मैढ़ क्षत्रिय युवा स्वर्णकार समाजसेवी संस्था की ओर से स्वर्णकार सामूहिक विवाह 23 नवम्बर को होने वाले सामूहिक विवाह के पोस्टर का विमोचन शनिवार को किया गया। इस अवसर पर अध्यक्ष हनुमानप्रसाद कड़ेल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष ओमप्रकाश बूटण, महामंत्री श्याम सुंदर धूपड़, कोषाध्यक्ष दिनेश मौसूण, मेघराज मौसूण, जगदीश प्रसाद अग्रोया, कन्हैयालाल लावट, समाज के वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित थे जिन्होंने सामूहिक विवाह बैनर एवं पोस्टर का लोकार्पण किया। उधर स्वर्णकार सामूहिक विवाह की टीम ने अध्यक्ष हनुमानप्रसाद कड़ेल के साथ जोधपुर क्षेत्र में सामूहिक विवाह का प्रचार-प्रसार किया और अधिक से अधिक बच्चों को सामूहिक विवाह सम्मेलन में शादी करने के लिए प्रोत्साहित किया। जोधपुर संभाग का प्रभारी भोजराम भामा को नियुक्त किया। संस्था के विधि सलाहकार एडवोकेट विजय प्रकाश गोयतान ने बताया कि टीम में हनुमान कड़ेल, श्याम सुंदर धूपड़, विजयप्रकाश, घेवरचंद डांवर, बालचंद कड़ेल, राजू जोड़ा, विजय डांवर, जगदीश कूकरा, दिनेश मौसूण, सम्पतलाल लावट, ओमप्रकाश बूटण, मेघराज मौसूण, गणेश सहदेवड़ा, राधेश्याम कड़ेल, सुंदरलाल मांडण, नथमल मांडण, बजरंगलाल धूपड़, जगदीश अग्रोया, लक्ष्मण धूपड़, रिद्धकरण ढल्ला, लीलाधर बूटण, उमाशंकर बूटण, सुंदरलाल भामा एवं समाज के अन्य लोगों ने विभिन्न स्थानों पर सामूहिक विवाह का जोर-शोर से प्रचार-प्रसार किया।

error: Content is protected !!