बीकानेर, 21 नवम्बर, महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय, बीकानेर के शिक्षकों द्वारा आज विरोध प्रदर्शन किया गया एवम् एक घंटे की ‘‘चाक डाऊन’’ कर सांकेतिक विरोध प्रदर्शन किया गया। शिक्षकों का कहना था कि शोध निदेशालय में कल भगवान सिंह राठौड़ द्वारा कुछ असामाजिक तत्वों के साथ अनाधिकृत रूप से प्रवेश कर शोध निदेशक एवम् शोध निदेशालय के महिला कर्मचारियों के साथ धक्का मुक्की की एवम् गाली गलौज किया। इसके बाद सभी शोध कर्मियों को बाहर निकालकर शोध निदेशालय के मुख्य द्वार पर ताला लगा दिया। ऐसी स्थिति में विश्वविद्यालय में शिक्षकों के लिये काम करना दुःभर हो गया है।
शिक्षकों ने मांग की है कि भगवान सिंह राठौड़ मेड़तिया के विरूद्ध विश्वविद्यालय प्रशासन थ्प्त् दर्ज करावें एवम् शिक्षकों की सुरक्षा सुनिश्चित करावें। तब तक शिक्षकों ने प्रतिदिन एक घंटे सांकेतिक विरोध प्रदर्शन का निर्णय भी लिया।