वृंदावन में श्रीमद् भागवत कथा का वाचन करेंगे पं. भाईश्री

पुजारी बाबा ने झंडी दिखा रवाना की बस
IMG-20171223-WA0047बीकानेर, 23 दिसम्बर। सनातन धर्म साधना पीठ के तत्वावधान् में बीकानेर के भागवताचार्य ‘पं. भाईश्री’ द्वारा वृंदावन में 25 दिसम्बर से 31 दिसम्बर तक संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा का वाचन किया जाएगा। इस कथा के लिए श्रद्धालुओं की बस शनिवार को रवाना हुई। पंडित जुगल किशोर ओझा ‘पुजारी बाबा’ ने उस्ता बारी के बाहर से इस बस को झंडी दिखाकर रवाना किया। कथा में संगीतज्ञ कृष्णकांत पुरोहित एंड पार्टी द्वारा संगीत की स्वर लहरियां बिखेरी जाएंगी तथा प्रसंगानुसार सजीव झांकियां निकाली जाएंगी। बस रवानगी के दौरान कम्मू महाराज, हनुमान बिश्नोई, बृज गोपाल बोहरा, पं. उमेश रंगा, श्रीकृष्ण ओझा, आसाराम सांखला, गोपाल जोशी, बूला महाराज, धर्मेश व्यास, कानूजी सुथार, भगवती देवी, मन्ना देवी कल्ला, मन्ना देवी ओझा, इंदू व्यास, राधा देवी स्वामी, विजय लक्ष्मी जोशी, भंवरी देवी व्यास, संगीता व्यास, पं. दीपक ओझा, पं. राज किराड़ू आदि मौजूद थे। इससे पहले जनसंपर्क अधिकारी हरि शंकर आचार्य ने श्रद्धालुओं का पुष्प माला पहनाकर अभिनंदन किया।

error: Content is protected !!